• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी का आरोपी नवनीत कालरा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Navneet Kalra

Navneet Kalra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कथित कालाबाजारी के आरोपी दिल्ली के मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। उसे गुरुग्राम स्थित एक फार्म हाउस से पकड़ा गया है। हालांकि देर रात तक अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे।

कालरा पिछले कई दिनों से फरार था और दिल्ली पुलिस के साथ आंखमिचौली खेल रहा था। उसने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था, लेकिन उसे वहां से राहत नहीं मिली थी। उच्च न्यायालय ने उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी को ठुकरा दिया। इसके साथ उच्च न्यायालय ने जमानत न देने के निचली अदालत के कारणों से सहमति भी जाहिर की थी।

पुलिस के मुताबिक कालरा को गुरुग्राम से उसके एक करीबी जानकार के फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया है। उसपर अंतरराष्ट्रीय सिम कंपनी मैट्रिक्स सेलुलर सर्विस के साथ मिलकर दिल्ली में ऑक्सिजन कंसंट्रेटर्स की कालाबाजारी करने का आरोप है। मामले की शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस ने पाया था कि 17 अप्रैल से 3 मई के बीच, कालरा और मैट्रिक्स सेलुलर के उसके साथियों ने 13 करोड़ रुपये कीमत वाले 7,500 कंसन्ट्रेटर्स हासिल किए थे। हालांकि पूछताछ के बाद कई और खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम से हुआ रुद्राभिषेक

ज्ञात हो कि खान चाचा, नेगा जू और  टाउन हॉल  से पुलिस ने 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए गए थे। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (जालसाजी), 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 34 (समान इरादे से काम करना) के तहत कालरा के खिलाफ 5 मई को एक मामला दर्ज किया गया था। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के लिए आवश्यक वस्तु कानून और महामारी कानून के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की शुरुआत 6 मई को हुई थी

इस मामले की शुरूआत 6 मई 2021 को हुई थी। कई दिन से साउथ दिल्ली पुलिस को सूचना मिल रही थी कि लोधी रोड सेंट्रल मार्केट के एक रेस्टोरेंट बार में कुछ सदिग्ध गतिविधि देखने को मिल रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम नेगे एंड जू बार में पहुंची तो देखा कि वहां एक शख्स लैपटॉप परऑक्सीजन कंसंट्रेटर के ऑनलाइन ऑर्डर ले रहा था। पुलिस ने रेस्टोरेंट की तलाश ली तो वहां से 32 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर बरामद हुए। इसके बाद मैनेजर हितेश और स्टाफ के लोगों से पूछताछ हुई तो वे कोई जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट में मौजूद चारों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें उनमें हितेश के अलावा गौरव, सतीश और विक्रांत भी शामिल थे।

Tags: delhi crime branchdelhi newsnavneet kalraNavneet Kalra arrested
Previous Post

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम से हुआ रुद्राभिषेक

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई इजाफा, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई इजाफा, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

CM Yogi paid tribute to the memories of Major Dhyan Chand on his birth anniversary

हर खिलाड़ी समाज का हीरो, राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा: सीएम योगी

29/08/2025
CM Nayab Saini

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे वन महोत्सव: CM नायब सैनी

07/08/2026
Encounter of two dreaded Naxalites

दो खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर, 15 लाख का रखा गया था इनाम

24/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version