• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित, जानें पूजा-विधि

Writer D by Writer D
06/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Kushmanda

Maa Kushmanda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही हैं। 6 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्‍मांडा (Maa Kushmanda) की उपासना की जाती है। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। मां को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में जपमाला है। मां सिंह का सवारी करती हैं। मां कूष्‍मांडा की पूजा से सभी रोग दोष नष्‍ट हो जाते हैं।

नवरात्र में चौथे दिन की अधिष्‍ठात्री देवी मां कूष्‍मांडा (Maa Kushmanda) हैं। मां ब्रह्मांड के मध्‍य में निवास करती हैं और पूरे संसार की रक्षा करती हैं। मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) के पूजन से यश, बल और धन में वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर के लोक में निवास करती हैं। मां के शरीर की कांति भी सूर्य के समान ही है और इनका तेज और प्रकाश से सभी दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। आइए जानते हैं, मां कूष्मांडा की पूजा-विधि:

मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) पूजा-विधि…

– सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।

– इसके बाद मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) का ध्यान कर उनको धूप, गंध, अक्षत्, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा, फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित करें।

– इसके बाद मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) को भोग लगाएं। आप फिर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं।

– मां का अधिक से अधिक ध्यान करें।

– पूजा के अंत में मां की आरती करें।

मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) आरती

चौथा जब नवरात्र हो, कूष्मांडा को ध्याते।

जिसने रचा ब्रह्मांड यह, पूजन है उनका

आद्य शक्ति कहते जिन्हें, अष्टभुजी है रूप।

इस शक्ति के तेज से कहीं छांव कहीं धूप॥

कुम्हड़े की बलि करती है तांत्रिक से स्वीकार।

पेठे से भी रीझती सात्विक करें विचार॥

क्रोधित जब हो जाए यह उल्टा करे व्यवहार।

उसको रखती दूर मां, पीड़ा देती अपार॥

सूर्य चंद्र की रोशनी यह जग में फैलाए।

शरणागत की मैं आया तू ही राह दिखाए॥

नवरात्रों की मां कृपा कर दो मां

नवरात्रों की मां कृपा करदो मां॥

जय मां कूष्मांडा मैया।

जय मां कूष्मांडा मैया॥

Tags: maa kushmanda imagemaa kushmanda mantraMaa kushmanda Pooja VidhiMaa kushmanda puja subh muhuratnavratri
Previous Post

किसान की समृद्धि से ही होगा विकसित एवं खुशहाल राजस्थान का सपना साकार: भजनलाल

Next Post

कब करें कन्या पूजन, जानें पूजन विधि एवं महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Lord Vishnu
धर्म

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

13/08/2026
Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

12/08/2026
Next Post
Kanya Pujan

कब करें कन्या पूजन, जानें पूजन विधि एवं महत्व

यह भी पढ़ें

Ration Shops

Budget: गरीबों को मिली बड़ी राहत, अब एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन

01/02/2023
Chadi Mubarak

शंकराचार्य मंदिर पहुंची छड़ी मुबारक, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

08/08/2021
Illegal arms factory

अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, बने-अधबने असलाह सहित पांच गिरफ्तार

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version