• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवाज शरीफ करेंगे वतन वापसी, इस दिन पहुंचेंगे पाकिस्तान

Writer D by Writer D
02/10/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Nawaz Sharif

Nawaz Sharif

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान वापसी के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करा लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नवाज शरीफ जो इस समय यूके में हैं, 21 अक्टूबर को अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उसी दिन वह अबू धाबी से लाहौर के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे।

सूत्रों ने बताया कि नवाज शरीफ (Nawaz Sharif)  ने एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY243 में बिजनेस क्लास का टिकट बुक कर लिया है। फ्लाइट शाम 6:25 बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी। नवाज के साथ आने वालों में उनके स्टाफ मेंबर, निजी सलाहकार, डॉ। अदनान और सीनेटर इरफान सिद्दीकी होंगे।

सूत्रों के मुताबिक कई पीएमएल-एन नेताओं और पूर्व सांसदों ने भी अबू धाबी से लाहौर के लिए उसी फ्लाइट में सीटें बुक की हैं। नवाज (Nawaz Sharif) के स्वागत के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कई पीएमएल-एन सदस्यों के अबू धाबी हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार ने दावा किया था कि पाकिस्तान लौटने पर पूर्व प्रधानमंत्री को जेल नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि उनके खिलाफ मामले फर्जी हैं। लंदन में SAMAA टीवी से बात करते हुए पीएमएल-एन के सीनेटर डार ने कहा कि नवाज के खिलाफ मामलों से निपटने के लिए एक कानूनी रणनीति तैयार की गई है।

रामजानकी मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, खेत में मिली हाथ-पैर बंधी लाश

लाहौर में एक भव्य आय़ोजन की तैयारियां की जा रही हैं। नवाज (Nawaz Sharif) की पार्टी के एक नेता ने कहा कि स्वागत समारोह में 125 बाइक सवार होंगे। जो अपने नेता का स्वागत अनोखे अंदाज में करेंगे। वहीं, पार्टी कार्यकर्ता ने घोषणा की कि जो कोई भी 21 अक्टूबर को नवाज शरीफ के स्वागत के लिए अधिक लोगों को लाएगा, उसे एक बाइक दी जाएगी।

नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) के पाकिस्तान पहुंचने से पहले उनकी पार्टी नवाज की जमानत के लिए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। 73 वर्षीय नवाज ने हाल ही में कहा था कि वह 4 साल का “आत्म-निर्वासन” खत्म करने के बाद 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने और जनवरी 2024 में होने वाले चुनावों में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जमानत के लिए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि लाहौर एयरपोर्ट पर नवाज शरीफ को अरेस्ट होने से बचाया जा सके, क्योंकि कोर्ट ने उन्हें एक मामले में अपराधी घोषित किया था।

Tags: # world newsinternational Newsnawaz sharifPakistan News
Previous Post

रामजानकी मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, खेत में मिली हाथ-पैर बंधी लाश

Next Post

कल बस्ती में आएंगे सीएम योगी, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

30/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Next Post
CM Yogi

कल बस्ती में आएंगे सीएम योगी, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

यह भी पढ़ें

AK Sharma

दो अक्टूबर से प्रदेश के सभी नगर निकायों की होगी रैंकिंगः एके शर्मा

07/09/2022
Maid

शादी से पहले मामा ने भांजी को बनाया था हवस का शिकार, शिकायत दर्ज

25/06/2021
vijay rupani

सीएम रूपाणि कोरोना पॉजिटिव, रैली के दौरान मंच पर हो गए थे बेहोश

15/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version