• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर, दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

Writer D by Writer D
09/07/2024
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Naxalite

Naxalite

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बालाघाट। मध्य प्रदेश पुलिस ने नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ अभियान चलाकर 14 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। एमपी पुलिस हॉकफोर्स (MP Police Hawk Force) ने बालाघाट जिले के कोठियाटोला के जंगल में सोमवार को हार्डकोर नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु (Sohan alias Ukas alias Ayatu) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में नक्सली (Naxalite) गतिविधियों में संलिप्त था और वह उकास केबी डिवीजन का एसीएम था। उसके पास से 315 बोर की राइफल और वायरलेस सेट बरामद किया गया है।

नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) के एडीजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक, हॉकफोर्स को सूचना मिली थी की बालाघाट के हट्‌टा थाना क्षेत्र के गोदरी पुलिस चौकी के ग्राम कोठियाटोला जंगल क्षेत्र में जीआरबी और केबी डिवीजन के नक्सलियों की गतिविधि है। वे सादे कपड़ों में राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्र करने के लिए कोठियाटोला गांव पहुंच रहे हैं।

इस सूचना पर हॉकफोर्स ने जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान कोठियाटोला गांव में सादे कपड़ों में जा रहे 10-12 नक्सलियों को पूछताछ के लिए आवाज लगाई। इस दौरान संदिग्ध नक्सलियों (Naxalite) द्वारा हॉकफोर्स पर अंधाधुंध फायरिंग की गई।

आत्मरक्षा करते हुए हॉकफोर्स के जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान नक्सली घने जंगल और पहाड़ की आड़ लेकर भाग गए। बाद में सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त केबी डिवीजन के खूंखार एसीएम सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु (KB Division’s dreaded ACM Sohan alias Ukas alias Ayatu) के रूप में की गई।

नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु साल 2013 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की कई घटनाओं में शामिल रहा है। संगठन के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार के लिए अपनाई गई नीति को अंजाम देने के लिए इसे केन्द्रीय कमेटी के सदस्य रहे दीपक उर्फ मिलिंद तेलतुम्बड़े के सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका दी। साल 2019 में एम.एम.सी. जोन में भेजा गया था। इससे पहले हुई अन्य मुठभेड़ों में यह शामिल रहा था। मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Tags: madhya pradesh newsNational newsNaxalite encounter
Previous Post

Hathras Incident: SIT रिपोर्ट पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, SDM समेत 6 अफसर सस्पेंड

Next Post

‘तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो’, डेथ एनिवर्सरी पर सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
dilip kumar

'तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो', डेथ एनिवर्सरी पर सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद

यह भी पढ़ें

दो दारोगा निलंबित

रायबरेली : पुलिस हिरासत में हुई दलित युवक की मौत, दो दारोगा भी हुए निलंबित

01/09/2020
Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

04/08/2023
robbery

घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version