• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर किया IED विस्फोट, तीन जवान घायल

Writer D by Writer D
05/03/2025
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Naxalites Encounter

Naxalites Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम सिंघभूम। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालीबा और बाबुडेरा के बीच नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। 4 मार्च 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत विशेष संयुक्त टीमों ने छोटानागरा और जारइकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों और पहाड़ी इलाकों में घेराबंदी की थी।

इसी दौरान 5 मार्च, बुधवार की सुबह करीब 8:40 बजे नक्सलियों (Naxalites) ने बालीबा इलाके में आईईडी विस्फोट कर दिया। नक्सल विरोधी अभियान चला रहे जवान विस्फोट और स्पाइक होल (नुकीले लोहे की छड़ से भरे गड्ढे) की चपेट में आ गए, जिससे तीन जवान घायल हो गए।

इस हमले में घायल जवानों में सीआरपीएफ 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट जीजे साईं, हेड कॉन्स्टेबल वीटी राव और कॉन्स्टेबल जीडी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। तीनों घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लोगों के बिजली के तारों पर कपड़े न सुखा पाने से समाजवादी नेता दुखी: एके शर्मा

बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नक्सली नेताओं के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इस अभियान में झारखंड पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियन शामिल हैं।

बताया जा रहा है की पश्चिम सिंहभूम में नक्सलवाद के खिलाफ जारी यह एक बड़ा अभियान है। पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी ने बताया है कि सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है, ताकि ईलाके से नक्सलियों का पूर्ण रूप से खात्मा किया जा सके

Tags: Jharkhand newsNational news
Previous Post

प्रयागराज महाकुम्भ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

Next Post

बाबा बर्फानी के भक्तों का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
Amarnath Yatra

बाबा बर्फानी के भक्तों का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

यह भी पढ़ें

snatching

सड़क पर टहल रही महिला से चेन झपटी, मुठभेड़ में गिरफ्तार

29/09/2021
Record increase in admissions in private schools under RTE

उत्तर प्रदेश में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

23/12/2025
Joe Biden

रूस-यूक्रेन युद्ध की बरसी से ठीक पहले बाइडेन पहुंचे कीव

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version