• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NEET और JEE Mains के एग्जाम नहीं होंगे कैंसल, जल्द जारी होगा शेड्यूल

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद होने के बाद सरकार के सामने अब नीट (NEET) और जेईई (JEE) मेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी रद करने का दबाव बढ़ने लगा है। हालांकि इन सब के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने साफ संकेत दिया है कि नीट और जेईई मेंस की परीक्षाएं रद नहीं होंगी।

कोरोना संक्रमण की स्थिति में और सुधार होने के बाद इन्हें तुरंत कराया जाएगा। नेशनल टे स्टग एजेंसी (NTA) ने इस बीच अगले हफ्ते तक नीट और जेईई मेंस से जुड़ी परीक्षा का कार्यक्रम जारी करने के भी संकेत दिए हैं।

शिक्षा मंत्रालय और एनटीए से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नीट और जेईई मेंस के संबंध में पीएमओ से भी हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में इन परीक्षाओं को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। मंत्रालय का मानना है कि देश के ज्यादातर राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई हैं। छात्रों को आंतरिक आकलन के आधार पर अंक दिए जा रहे हैं।

AIIMS में आज से बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू, डीसीजीआई से मिली मंजूरी

ऐसे में इन प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में बगैर प्रवेश परीक्षा के छात्रों का चयन ठीक नहीं होगा। इससे कई तरह के नए सवाल भी पैदा होंगे। वैसे भी दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों की संक्रमण स्थिति में जिस तेजी से सुधार हो रहा है और लाकडाउन हटाया जा रहा है, उससे मंत्रालय उत्साहित है।

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा को भी इसी साल से ही कराने की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसकी सिफारिश की गई थी। इसके बाद मंत्रालय ने भी इस सिफारिश को नए शैक्षणिक सत्र से लागू करने का एलान किया था। हालांकि कोरोना की नई लहर के आने के बाद इसकी तैयारियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन अब उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इससे दो उद्देश्य पूरे होते दिख रहे हैं। पहला राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक बड़ी सिफारिश को तय समय से लागू करने का लक्ष्य पूरा होगा, दूसरा प्रतिभाशाली छात्रों को दाखिले में पूरी तरह से न्याय भी मिल सकेगा। साथ ही दाखिले को लेकर होने वाला भटकाव भी खत्म होगा।

Tags: #NEETeducation ministryEducation Newsjee mains
Previous Post

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बनी मोस्ट डिजायरेबल वुमन

Next Post

इंडियन आइडल के शो से अंजलि गायकवाड़ को निकालना पड़ा मेहंगा, फैंस ने किया ट्रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
Next Post
Anjali Gaikwad had to be removed from the show of Indian Idol, fans trolled

इंडियन आइडल के शो से अंजलि गायकवाड़ को निकालना पड़ा मेहंगा, फैंस ने किया ट्रोल

यह भी पढ़ें

डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, जानें अपने शहर में पेट्रोल का भाव

13/02/2021
Shri Krishna Janmashtami

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार निकाली जाएगी शोभायात्रा

31/08/2023

महिला प्रोफेसर ने कराया डीन की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version