• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौतम बुद्ध को भारतीय कहने पर भड़का नेपाल, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नेपाल-भगवान बुद्ध

गौतम बुद्ध को भारतीय कहने पर भड़का नेपाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नेपाली पीएम केपी ओली लगातार भारत के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। पिछले दिनों एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बुद्ध का जन्म नेपाल नहीं बल्कि भारत में हुआ था। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जयशंकर ने भारतीय विरासतों के बारे में बात करते हुए किसी खास संदर्भ में कहा था कि बुद्ध नेपाली नहीं बल्कि भारतीय थे।

भारतीय विदेश मंत्री के इस बयान के बाद नेपाल बुरी तरह से भड़क गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बयान पर अपनी तरफ से सफाई दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के भगवान बुद्ध से जुड़े बयान पर रविवार को विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था और वह स्थान नेपाल में है। दरअसल विदेश मंत्री ने शनिवार (8 अगस्त) को सीआईआई शिखर सम्मेलन में ऑनलाइन वार्ता के दौरान भगवान बुद्ध को भारतीय कहा था और नेपाल ने इस पर आपत्ति जताई थी।

भारत लेजर गाइडेड बम और मिसाइलों से लैस ड्रोन से दुश्मनों पर रखेगा नजर

जयशंकर के बयान के बाद नेपाल में हंगामा मच गया और मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। नेपाल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 2014 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने नेपाल की संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि नेपाल वह देश है, जहां दुनिया के शांति के दूत बुद्ध ने जन्म लिया था।

क्या कहा था विदेश मंत्री जयशंकर ने

सीआईआई के कार्यक्रम में जयशंकर ने भारत की विदेश नीति के बारे में कहा था कि देश उचित एवं समानता वाली दुनिया के लिए प्रयास करेगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानकों की वकालत नहीं करने से ”जंगल राज” हो सकता है।

उन्होंने कहा था कि अगर हम कानून एवं मानकों पर आधारित विश्व की वकालत नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से “जंगल का कानून” होगा। विदेश मंत्री ने कहा था कि दो “सबसे महान भारतीय” भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी के संदेशों को अब भी पूरी दुनिया में मान्यता मिलती है।

नेपाली पीएम केपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या राग, किया ये दावा

इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान राम को नेपाली बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था, “असली अयोध्या नेपाल में है, न कि भारत में। भगवान राम नेपाली हैं न कि भारतीय।” हालांकि, खुद उनकी पार्टी के नेताओं और नेपाल के लोगों ने ओली के बयान की निंदा की थी। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बामदेव गौतम ने बिना किसी सबूत इस तरह के दावे को लेकर पीएम की ओलोचना की थी।  इतना ही नहीं, केपी शर्मा ओली ने नेपाल में राम की मूर्ति बनवाने और इसे भगवान राम की जन्मस्थली के रूप में प्रचारित करने का आदेश भी दिया है।

Tags: 24ghante online.comForeign Minister Jai ShankarLord Buddha IndianMinistry of External AffairsNepal flaredनेपाल भड़काभगवान बुद्ध भारतीयविदेश मंत्रालयविदेश मंत्री जय शंकर
Previous Post

यूपी : कोरोना पॉजिटव कानून मंत्री बृजेश पाठक की हालत बिगड़ी, PGI में भर्ती किए गए

Next Post

राम मंदिर : हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया 2.1 टन का घंटा, जानें बनाने में लगा कितना समय

Desk

Desk

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
राम मंदिर

राम मंदिर : हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया 2.1 टन का घंटा, जानें बनाने में लगा कितना समय

यह भी पढ़ें

Dowry

दहेज हत्या मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

07/08/2022
Bread Ghevar

फटाफट तैयार हो जाएगा ब्रेड घेवर, जो भी खाएगा वो इसकी तारीफ किए बगैर रह नहीं पाएगा

03/06/2026
Praveen Togadia

दीनदयाल के द्वार पर तोगड़िया की दस्तक !

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version