• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीमा पर चरस की खेप के साथ नेपाली गिरफ्तार, दो करोड़ अंतरराष्ट्रीय कीमत

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर के पास से गश्त के दौरान एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त टीम ने चरस की खेप के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ रूपये आंकी गई है।

तराई के बहराइच जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी भी बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार और सीओ डॉक्टर जंग बहादुर यादव को सीमावर्ती थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने उप निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव, हेड कांस्टेबल वकील सिंह, सूर्यकांत पांडेय को सीमा पर आने जाने वालों की सघन जांच के निर्देश दिए। पुलिस के साथ एसएसबी की महिला उप निरीक्षक संगीता, एएसआई गोपाल सिंह, परशुराम, पाली मेला बेनू और सोमवती की टीम रूपईडीहा बाजार में गश्त कर रही थी।

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टीम रूपईडीहा के नेपालगंज बाबा होटल के पास गश्त करते हुए पहुंची। उसी दौरान एक नेपाली नागरिक जवानों को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो बैग में चरस बरामद हुआ। इस पर नेपाली नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाई। यहां पर चरस की खेप तौल की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस चार किलो बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए है। पुलिस के मुताबिक चरस की खेप तस्कर को रोडवेज बस द्वारा दिल्ली भेजा जाना था। लेकिन सजगता से नेपाली तस्कर को पकड़ लिया गया है।

Tags: Bahraich Newscrime newsup news
Previous Post

अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच अपराधी गिरफ्तार

Next Post

बहन की निर्मम हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
arrested

बहन की निर्मम हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में 1894 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू,  यहां करें अप्लाई

03/03/2021
Maha Kumbha Chatbot ""Kumbh Sahayak"

महाकुंभ में पहली बार विकसित किया जा रहा है चैटबॉट “कुंभ सहायक”

12/11/2024
kedarnath

केदारनाथ धाम पर भक्तों की भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, लिमिट से ज़्यादा पहुंचे श्रद्धालु

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version