• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाली पीएम केपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या राग, किया ये दावा

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
केपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या राग

केपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या राग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर नेपाल में असली अयोध्या होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने राम की मूर्ति बनवाने और इसे भगवान राम की जन्मस्थली के रूप में प्रचारित करने का आदेश दिया है।

चितवन के स्थानीय अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए ओली ने कहा कि सभी सबूत यह साबित करते हैं कि भगवान राम का जन्म नेपाल की अयोध्यापुरी में हुआ था, भारत में नहीं। उन्होंने सबूत जुटाने के लिए खुदाई कराने का भी आदेश दिया है। ओली ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है।

नेपाल के प्रमुख अखबार हिमालयन टाइम्स की एक खबर में कहा गया है कि ऐसे समय में जब कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पीएम केपी शर्मा ओली लोगों को यह विश्वास दिलाने में जुटे हैं कि भगवान राम का जन्मस्थान चितवन के मादी नगर निगम एरिया में स्थिति अयोध्यापुरी है। ओली ने मादी निगर के वार्ड 9 के अध्यक्ष शिवाहरी सुबेदी, मेयर ठाकुर प्रसाद धकल आदि से दो घंटे तक बातचीत की।

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या सीख रही है हिंदी

सुबेदी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राम का जन्म नेपाल की अयोध्यापुरी में हुआ है। भारत के उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में नहीं। ओली ने स्थानीय अधिकारियों से अयोध्यापुरी का प्रचार प्रसार करने और ऐतिहासिक साक्ष्यों का संरक्षण करने को कहा है। चितवन जिले से नेशनल असेंबली की सदस्य दिल कुमारी रावल के मुताबिक ओली ने अयोध्यापुरी के आसपास के इलाकों को संरक्षित करने का आदेश दिया है।

पंकज त्रिपाठी बोले- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा हेल्थ और एजुकेशन की होनी चाहिए चिंता

रावल के मुताबिक, पीएम ओली ने सबूत जुटाने के लिए अयोध्यापुरी के आसपास खुदाई कराने को कहा है। ओली ने कहा कि सरकार अयोध्यापुरी को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान के रूप में विकसित करने के लिए जमीन देगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से अयोध्यापुरी इलाके में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां बनाने को कहा है।

यूपी में कोरोना के 4687 नए मामले, अब तक 2079 की मौत

कुछ दिन पहले भी केपी ओली ने यह दावा करके सभी को चौंका दिया था कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था। खुद उनकी पार्टी के नेताओं और नेपाल के लोगों ने ओली के बयान की निंदा की थी। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बामदेव गौतम ने बिना किसी सबूत इस तरह के दावे को लेकर पीएम की आलोचना की थी।

Tags: Ayodhya in Nepalhindi newsKP OliKP Sharma OliLord Ram's birthplaceNepal Ayodhyapurinews in hindiPrime Minister of Nepalकेपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या रागकेपी शर्मा ओलीनेपाल अयोध्यापुरीनेपाल प्रधानमंत्रीनेपाल में अयोध्याभगवान राम जन्मस्थान
Previous Post

शूटर हनुमान के एनकाउंटर पर पिता ने उठाए सवाल, बाेले-घर से ले जाकर मार दिया

Next Post

भारत लेजर गाइडेड बम और मिसाइलों से लैस ड्रोन से दुश्मनों पर रखेगा नजर

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
दुश्मनों पर नजर

भारत लेजर गाइडेड बम और मिसाइलों से लैस ड्रोन से दुश्मनों पर रखेगा नजर

यह भी पढ़ें

Tractor March

आज किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, बीजेपी ऑफिस और मॉल के बाहर पार्क करेंगे ट्रालियां

26/01/2025
UPSC

स्थगित नहीं होगी UPSC CSE Mains की परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

05/01/2022
Baburaj

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल, इन एक्टरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप, इस विधायक का नाम भी शामिल

27/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version