• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिशा में कभी न लगायें तुलसी

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Tulsi

Tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और पूज्यनीय माना जाता है। इसलिए प्रत्येक घर में सुख, शांति के लिए यह पौधा लगाया जाता है और दीपक जलाने के साथ ही इसकी सुबह-शाम पूजा होती है। तमाम गुणों से युक्त तुलसी के पौधे को सही दिशा में होना चाहिए। सही दिशा में होने से जहां शुभता बढ़ती है, वहीं गलत जगह लगाने पर हानि भी हो सकती है।

तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। वह किसी अन्य ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जिससे वह घर में किसी से न टकराये। यह पवित्र पौधा हमेशा एकांत में होना चाहिए।

भविष्य का संकेत भी देता है यह पौधा

तुलसी का पौधा यदि आपके घर में है, तो वह आपको भविष्य के संकेत देता है। यदि आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है, तो तुलसी का पौधा सूखने लगता है या फिर उसका रंग बदलने लगता है। यदि आप पर किसी ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला होता है तो तुलसी का पौधा अपना रंग बदलने लगता है ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बुध जो कि सभी ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव को जातक तक पहुंचाता है, उसका प्रभाव हरे रंग पर होता है। इसलिए यदि आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है, तो वह पौधा सूखने लगता है और यदि शुभ प्रभाव होता है, तो हरा-भरा हो जाता है।

तुलसी के ये उपाय अपनायें

>> यदि आपकी संतान आपका कहना नहीं मानती तो इस आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में रखें। साथ ही तुलसी के पौधे में से तीन तुलसी कि पत्ती प्रतिदिन, उसे किसी न किसी रूप में खिला दें। इससे आपको चमत्कारिक बदलाव देखनें को मिलेगा और आपकी संतान आपकी आज्ञा का पालन करने लगेगी लेकिन ध्यान रहे कि मंगलवार और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें।

>> यदि आप अपनी बेटी के विवाह को लेकर परेशान चल रहे हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद बात नहीं बन रही है तो आप अपनी बेटी से तुलसी के पौधे का यह उपाय जरूर करवाएं। विवाह योग्य कन्या से प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करवाने के पश्चात् तुलसी के पौधे की 5 परिक्रमा करवाएं। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इस उपाय को करने से निश्चित रूप से मां तुलसी की कृपा प्राप्त होती है और शीघ्र ही विवाह संपन्न होता है।

>> यदि कारोबार मंदा चल रहा हो या फिर व्यापार में अक्सर परेशानी आ रही हो तो पश्चिम दिशा में रखे तुलसी के पौधे को शुक्रवार के दिन कच्चा दूध अर्पित करें और मिष्ठान का भोग लगाएं। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इस उपाय को करने से व्यापार में उन्नति होती है।

>> यदि घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है और हर समय कलह का वातावरण बना रहता है तो इसे दूर करने के लिए अपने घर की रसोई के आसपास तुलसी का गमला स्थापित करें। चमत्कारिक लाभ देखने को मिलेगा।

>> यदि आपको लगता है कि आपका घर किसी प्रकार के वास्तुदोष से ग्रसित है तो आप तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम स्थापित कर पंचामृत से उनका नित्य पूजन करें। यह उपाय रामबाण साबित होगा और वास्तुदोष जाता रहेगा।

 

Tags: Astrologyhindu dharmtulsitulsi ke totketulsi ki puja
Previous Post

इन पौधों से सजाएं घर का फ्रंट डोर, मेहमानों पर पड़ेगा खास इंप्रेशन

Next Post

ब्लैक या ग्रीन टी ही नहीं ये चार तरह की खास चाय घटा देगी वजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
special tea recipe

ब्लैक या ग्रीन टी ही नहीं ये चार तरह की खास चाय घटा देगी वजन

यह भी पढ़ें

instagram

Instagram हुआ डाउन, दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान

09/03/2023

सपा के शासन में में बेटियां नहीं थी सुरक्षित : स्वतंत्र देव

19/01/2022
Two devotees got life saving treatment in Central Hospital

मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को मिला जीवनदान, बोले- योगी के यूपी जैसा कोई नहीं

01/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version