• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की तीसरी लहर: ब्रिटेन-US में 2 तो इंडोनेशिया में 3 गुना बढ़े नए केस, WHO ने जारी किया अलर्ट

कोरोना के नए बीटा वैरिएंट के चलते ब्रिटेन जल्द फ्रांस को रेड लिस्ट में डाल सकता है। इसके बाद वहां से आने वाले लोगों पर पाबंदिया लगाई जाएंगी।

Desk by Desk
16/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वॉशिंगटन डीसी. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कोरोना की तीसरी लहर आने का ऐलान किया। इस बीच तीसरी लहर में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका और ब्रिटेन में देखे जा रहे हैं।

इंडोनेशिया इस समय कोरोना मामलों में एशिया का केंद्र बना हुआ है, तो स्पेन में पूरी महामारी के दौरान पहली बार एक दिन में 44 हजार केस दर्ज हुए हैं। तीसरी लहर के खतरे के बीच दुनिया के पांचवे सबसे संक्रमित देश रूस में आधी से ज्यादा आबादी वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं है। ब्रिटेन खुद को तीसरी लहर से बचाने के लिए फ्रांस को रेड लिस्ट में डालने जा रहा है।

अमेरिका में 48% आबादी के वैक्सीनेशन के बाद भी….

अमेरिका 50 राज्यों में से 19 में पुराने मामलों की तुलना में कोरोना के दोगुने नए केस सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 25 दिनों में संक्रमण के नए मामलों में 350% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सतर्कता बरतते हुए दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर में घर के अंदर भी मास्क पहनने को जरूरी कर दिया गया है। यहां 16 जून को ही मास्क लगाने की बाध्यता खत्म की गई थी। वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके लोगों को भी यहां मास्क लगाना होगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 करोड़ 60 लाख की आबादी वाले अमेरिका में 160 मिलियन (16 करोड़) लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। यानी वहां करीब 48% आबादी का वैक्सीनेशन हो गया है।

फ्रांस को रेड लिस्ट में डालने की तैयारी

कोरोना के नए बीटा वैरिएंट के चलते ब्रिटेन जल्द फ्रांस को रेड लिस्ट में डाल सकता है। इसके बाद वहां से आने वाले लोगों पर पाबंदिया लगाई जाएंगी। फ्रांस से आने वालों को होटल में क्वारैंटाइन किया जाएगा। अभी ब्रिटेन ने फ्रांस को मीडियम रिस्क कंट्री की कैटेगरी में रखा है।

इंडोनेशिया एशिया का केंद्र बना

27 करोड़ आबादी वाला इंडोनेशिया इस समय एशिया का केंद्र बन गया है। यहां इस समय 56,757 केस सामने आए। यहां अब तक संक्रमण के 2,726,803 मामले सामने आ चुके हैं। 2,176,412 लोग रिकवर हो चुके हैं और 70,192 लोगों की मौत हुई है।

रूस के 54% नागरिक नहीं लगवाना चाहते वैक्सीन

रूस में मंगलवार को 780 लोगों की मौत हुई और 24,702 नए मामले सामने आए। लेकिन चिंता की बात यह है कि यहां के 54% लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते हैं। बीते हफ्ते कराए गए एक सर्वे में ये बात सामने आई। रूस इस समय दुनिया का पांचवां सबसे प्रभावित देश है।

कोरोना की तीसरी लहर शुरू, WHO का ऐलान

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने का ऐलान कर दिया है। संगठन के चीफ डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने बुधवार को देशों को चेतावनी दी कि वे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती फेज में आ चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि सिर्फ वैक्सीन से महामारी नहीं रोकी जा सकेगी। देशों को इससे निपटने के लिए लगातार सावधानी रखनी होगी।

Tags: corona epidemiccorona in americacorona in Indonesiacorona in UKCorona infectedCorona vaccinethird wavethird wave of coronathird wave of corona begins in the worldWHOWorld Health Organization
Previous Post

इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Next Post

प्रदेश में फोकस्ड टेस्टिंग का विशेष अभियान चलाएं : CM योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Next Post

प्रदेश में फोकस्ड टेस्टिंग का विशेष अभियान चलाएं : CM योगी

यह भी पढ़ें

Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने की मुलाक़ात, इन बातों पर हुई चर्चा

30/10/2020

रिहायशी इलाके में विमान गिरने से दो की मौत, कई मकान और गाडियां जलकर खाक

12/10/2021
Rajinikanth met Raja Bhaiya

राजा भैया से रजनीकांत से की मुलाक़ात, बोले- वो देश के सबसे बड़े महानायक

21/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version