• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए आपराधिक कानून लागू करने के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार: मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
07/05/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
TVSN Prasad

TVSN Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को लागू करने के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। इस दिशा में राज्य के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए पर्याप्त संख्या में फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके तहत जून 2024 तक लगभग 30,000 फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) आज यहां हुई सीसीटीएनएस और आईसीजेएस के लिए राज्य शीर्ष कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने (TVSN Prasad) कहा कि एनसीआरबी द्वारा प्रदान किए गए एसओपी के एक पैच को पहले ही लागू किया जा चुका है। इसी दिशा में सीएएस के केस डायरी मॉड्यूल को ऑडियो-वीडियो सहित डिजिटल साक्ष्यों का रिकॉर्ड रखने के लिए साक्ष्य प्रबंधन प्रणाली के रूप में अनुकूलित किया गया है। डिजिटल साक्ष्यों की रिकार्डिंग के लिए आवश्यक उपकरण पुलिस मुख्यालय स्तर पर खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा, क्राइम सीन की रिकॉर्डिंग के लिए प्रदेश के सभी थानों में टैबलेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

सीसीटीएनएस का सुचारू ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग की प्रशंसा करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि प्रगति डैशबोर्ड के अनुसार सीसीटीएनएस परियोजना के कार्यान्वयन में हरियाणा लगातार देश में प्रथम स्थान पर है। हरियाणा पुलिस हरसमय पोर्टल पर नागरिक सेवाओं के लिए आरटीएस डैशबोर्ड पर लगातार 10 में से 10 अंक प्राप्त कर रही है। उम्र और लिंग के आधार पर पीड़ितों के वर्गीकरण के लिए सीसीटीएनएस में ‘पीड़ितों की स्थिति‘ के नाम से एक नई रिपोर्ट विकसित की गई है। ई-कोर्ट एप्लीकेशन में उपयोग के लिए अभियुक्तों और शिकायतकर्ताओं का विवरण अंग्रेजी में प्रदान करने के उद्देश्य से सीसीटीएनएस कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में लिप्यंतरण उपयोगिता को लागू किया गया है।

उन्होंने (TVSN Prasad)  कहा कि सीसीटीएनएस से अदालतों, ई-एफआईआर और ई-चालान में आईआईएफ-5 (अंतिम रिपोर्ट) जमा करने के बारे में बताया गया कि एसपी एससीआरबी, हरियाणा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें अभियोजन, न्यायालय, एनआईसी और एससीआरबी के सदस्य शामिल हैं। चोरी हुए वाहनों की ई-एफ.आई.आर. प्रक्रियाधीन है। वाहन सॉफ्टवेयर का सीसीटीएनएस के साथ एकीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, ई-चालान का निपटारा एनसीआरबी द्वारा किया जा रहा है। इसे जल्द ही पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर समेत विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Tags: harayana newsNational newsnew crimional lawTVSN Prasad
Previous Post

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए : योगी

Next Post

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगाने वालों पर लगेगा गैंगेस्टर, संपत्ति होगी जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
Forest Fire

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगाने वालों पर लगेगा गैंगेस्टर, संपत्ति होगी जब्त

यह भी पढ़ें

Jawaharlal Nehru Stadium

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें अपने शहर के रेट

12/10/2020
Unlock-4 guidelines

बिहार के विश्वविद्यालयों में आरंभ होंगे शोध कार्य व पीजी की प्रायोगिक कक्षाएं

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version