• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई शिक्षा नीति का फोकस प्रतिभा पर: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
07/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी/लखनऊ। काशी को भी मोक्ष की नगरी इसलिए कहते हैं, क्योंकि हमारे यहां मुक्ति का एकमात्र मार्ग ज्ञान को ही माना गया है। इसलिए शिक्षा और शोध का, विद्या और बोध का मंथन, जब सर्व विद्या के प्रमुख केंद्र काशी में होगा, तो इससे निकलने वाला अमृत अवश्य देश को नई दिशा देगा। ये बातें गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (pm modi) ने वाराणसी में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन अवसर पर कहीं।

कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम का ये आयोजन उस पवित्र धरती पर हो रहा है, जहां आजादी से पहले देश की इतनी महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। ये समागम आज ऐसे समय हो रहा है, जब देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत काल में देश के अमृत संकल्पों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी हमारी शिक्षा व्यवस्था और युवा पीढ़ी पर है।

उन्‍होंने कहा कि शिक्षा को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकालना है। देश में मेधा की कमी नहीं है। राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्‍वन से देश को नई दिशा मिलेगी। आजादी के पहले शिक्षा का मतलब नौकरी से था,आजादी बाद थोड़ा बदलाव हुआ। शिक्षा में कलाओं की धारणा है।  मेरी काशी इसका उदाहरण है। ये ज्ञान का केन्‍द्र केवल शिक्षण, गुरूकुल की वजह से नहीं, बल्कि बहुआयामी होने की वजह से थी। हमें केवल डिग्री धारक युवाओं को नहीं तैयार करना है, युवाओं की रूचि, कौशल और प्रतिभा के अनुसार युवाओं को नए अवसर देने हैं। नए भारत के निर्माण के लिए नई दुनिया तैयार हो रही है। अब महिलाओं और बेटियों के लिए जो दरवाजे पहले बंद थे वो खुले हैं। आज विभिन्‍न क्षेत्रों में महिलाओं की भगीदारी बढ़ी है। हमें युवाओं को खुली उड़ान भरने के लिए उनके विचारों को प्रेरित करना होगा।

नई शिक्षा नीति का फोकस प्रतिभा पर-पीएम (pm modi) 

उन्‍होंने कहा कि नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति का फोकस प्रतिभा पर है। ये मातृभाषा में पढ़ने के रास्‍ते खोल रही है। 2014 के बाद 55 प्रतिशत मेडिकल कॉलेज की संख्‍या बढ़ी। देश इस नीति के तहत वैश्विक शिक्षा का केन्‍द्र बनेगा। ये जरूरी है कि शिक्षा व्‍यवस्‍था अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों पर हो। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी में देश के विश्‍वविद्यालयों की संख्‍या बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि देश के युवाओं के नए विचारों को नई योजनाओं से जोड़ें। आज परिणाम संग प्रमाण जरूरी है।

त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

यूपी ने नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से किया लागू-सीएम

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यूपी में राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति प्रभावी रूप से लागू है। प्रदेश के सभी 30 शासकीय विश्‍वविद्यालय और 35 निजी क्षेत्र के विश्‍वविद्यालय में इस नीति को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि ये नीति ज्ञान के द्वारों को सभी दिशाओं से खोलने का काम कर रही है। मुझे विश्‍वास है कि यहां के तीन दिवसीय मंथन से ज्ञान का अमृत निकलेगा। उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी में पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जीवन के साथ जीविका बचाने के काम साथ ही नए भारत को आगे बढ़ाने के लिए नई शिक्षा नीति को लाने का अहम काम किया है।

Tags: pm modivaranasi news
Previous Post

बीच आसमान में फ्लाइट में चोरी, शख्स ने लाखों रुपए पर किया हाथ साफ

Next Post

नगर विकास मंत्री ने दूषित पेयजल से फैले डायरिया के प्रकोप का लिया संज्ञान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने दूषित पेयजल से फैले डायरिया के प्रकोप का लिया संज्ञान

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

लखीमपुर जा रही प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने लिया हिरासत में

04/10/2021
एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

लैंसेट जर्नल का दावा : रूसी कोरोना वैक्‍सीन पूरी तरह सुरक्षित व कारगर

04/09/2020
NCHM JEE

NCHM JEE एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस link से करें आवेदन

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version