• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश को मिला एक और IIM, जानें कब से शुरू होगा एडमिशन

Writer D by Writer D
14/08/2023
in शिक्षा
0
IIM Mumbai

IIM Mumbai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

MBA करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक और संस्थान को IIM का दर्जा दिया है. इसी के साथ देश में आईआईएम की संख्या 21 हो गई है. मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग को IIM का दर्जा दिया गया है. यहां पढ़ रहे मौजूदा छात्रों को अब से आईआईएम की डिग्री मिलेगी. यहां अगले सत्र यानी 2024-26 बैच के लिए कैट के जरिए एमबीए में प्रवेश शुरू होगा.

इस संस्थान में मौजूदा समय में 1200 के करीब स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. अगले वर्ष यह संख्या दोगुना करने के लक्ष्य पर संस्थान ने काम शुरू कर दिया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मुंबई पहले से भी प्रतिष्ठित संस्थानों की लिस्ट में शामिल हैं. एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग में बिजनेस स्कूल श्रेणी में यह सातवें स्थान पर है.

संस्थान मुंबई में पवई इलाके में विहार झील के पास स्थित है. इसकी स्थापना साल 1963 में केंद्र सरकार ने की थी. भारत सरकार की पहल पर यूनाइटेड नेशन डेवेलपमेंट प्रोग्राम की सहायता से यह शुरू हुआ था. इसका उद्देश्य इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन के माध्यम से स्किल्ड प्रोफेशनल तैयार करना था, जिस पर यह संस्थान पूरी तरह खरा उतरा है. नए बदलाव के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक 2023 इसी मानसून सत्र में पेश किया, जिसे लोकसभा एवं राज्यसभा से मंजूरी भी मिल गई है.

IIM के बारे में कुछ बातें

देश में अभी कुल 20 IIM हैं.

सभी IIM में कुल 5195 हैं.

IIM, मुंबई 21 वां संस्थान होगा.

मौजूदा IIM सीटों में आईआईएम, मुंबई की सीट नहीं शामिल है.

Jadavpur University Ragging Case: छात्र का हुआ था यौन उत्पीड़न, सामने आया ये बड़ा सच

देश के सभी IIM संस्थानों में एडमिशन CAT परीक्षा के जरिए होता है.

इस बार कैट परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2023 को किया जाएगा.

कैट परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा ऑनलाइन में अंग्रेजी भाषा में होगी. कुल 66 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटे का होगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू है. परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग को यूजी में 50 फीसदी और अन्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को 45 फीसदी नंबरों के साथ पास होना चाहिए.

Tags: 21st IIMCAT ExamEducation NewsIIM Mumbai
Previous Post

Jadavpur University Ragging Case: छात्र का हुआ था यौन उत्पीड़न, सामने आया ये बड़ा सच

Next Post

सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाएं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Seema Haider

सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाएं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

यह भी पढ़ें

ananya panday

अनन्या पांडे ने बताया, ‘खाली पीली’ के बाद एक्शन फिल्म में करना चाहती हैं काम

01/10/2020
Kodand Ram

राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित होगी कोदंड राम की 5 फुट ऊंची प्रतिमा

16/04/2021
diya

दीपक जलाते समय इस मंत्र का करें उच्चारण

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version