• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नया भारत बोलता नहीं है, बल्कि घर में घुसकर मारता है: योगी

Writer D by Writer D
09/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हापुड़
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़ : प्रदेश में पहले गाै तस्कर हावी थे। पिछली सरकार उन्हें प्रश्रय देती थी। वहीं कसाई घरों के बाहर बंधी गाय को खोलकर ले जाता था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी। समाजवादी पार्टी के रामपुर के एक नेता की भैंस को ढूंढने के लिए पुलिस को लगाया जाता था, लेकिन किसान के मवेशी चोरी होने पर पुलिस कुछ नहीं करती थी। आज प्रदेश में किसान, व्यापारी, बेटियों समेत हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। आज प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू नहीं लगता है बल्कि धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। उन पर फूल बरसाए जाते हैं। पहले अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। आज अपराधी गले में तख्ती लटकाकर घूमता है कि मेरी जान बख्श दो। इसका श्रेय आपको जाता है, क्योंकि आपने अच्छी सरकार को चुना है। आपका वोट जब सही जगह जाता है तो सही कार्य होते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को हापुड़ में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने अमरोहा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की।

सपा और बसपा को अंधेरे से प्यार था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सपा और बसपा को अंधेरा प्यारा था, इसलिए वह बिजली नहीं देते थे। इस वजह से किसान अपने खेत में पानी के लिए पंपिंग मशीन लगाने को मजबूर थे। वह भी चोरी हो जाते थे। आज बिना भेदभाव के बिजली मिलने के साथ ही सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम हैं। यही वजह है कि हर जगह डबल इंजन की सरकार की चर्चा हो रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में पहले ही लोग आश्वस्त हैं कि तीसरी बार भी मोदी सरकार ही बनेगी। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अभी हाल में उन्होंने महाराष्ट्र, राजस्थान का दौरा किया था, जहां लोग हमारी बढ़त ही 5 लाख से शुरू होने की बात कर रहे हैं।

जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में विकास की बदलती तस्वीर को देखा है, इसलिए वे फिर से मोदी सरकार लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आज देश की कमान मजबूत हाथों में है। दुनिया को पता है कि नया भारत बोलता नहीं है, बल्कि घर में घुसकर मारता है। प्रदेश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस हापुड़ से ही होकर जा रहा है। इससे हापुड़ से प्रयागराज की दूरी महज 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

यहां के सांसद का चरित्र आपने संसद में बखूबी देखा है: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछली बार थोड़ी सी गलती से अमरोहा को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा। इसकी वजह से यहां के ढोलक की थाप कमजोर पड़ रही थी। आप सबने सांसद का चरित्र संसद में देखा है। वह भारत माता का जयकारा लगाने में सोच रहा था। उन्होंने ेकहा कि क्या ऐसे लोग संसद में जाने चाहिये, जो भारत को मां कहने में संकोच करते हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें क्या हो गया है, जो ऐसे लोगों को प्रत्याशी बना रहे हैं। यह उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम देश को विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए देख रहे हैं। हमें इसका सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है।

कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: सीएम योगी

इस अवसर पर बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रेखा नागर आदि की उपस्थिति रही।

Tags: cm yogihapud newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

Chardham Yatra: 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Next Post

योगी की शालीनता और मोदी की विनम्रता ने जीता लोगों का दिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhan Singh Rawat
Main Slider

‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

07/09/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों को सुरक्षा का मजबूत कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेगी योगी सरकार

07/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर

07/09/2026
Next Post
cm yogi, pm modi

योगी की शालीनता और मोदी की विनम्रता ने जीता लोगों का दिल

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

DU नाॅन टीचिंग भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

16/03/2023

कैब चालक को पीटने का मामला: वसूली को लेकर भिड़े थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज

04/08/2021
savin bansal

कई किमी भीषण पगडंडी नाप डीएम पंहुचे बटोली के अंतिम महिला, बजुर्गों तक; हुए रूबरू स्थानिकों से

14/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version