• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी के बीच चीन में नए संक्रमण का खतरा

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
नए संक्रमण का खतरा

नए संक्रमण का खतरा

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों को प्रभावित किया है। 200 से ज्यादा देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। अमेरिका, भारत, ब्राजील जैसे देशों में हर दिन कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण काल के बीच चीन में एक नई संक्रामक बीमारी ने दस्तक दी है। इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 60 के पार चली गई है। इस नई बीमारी ने चीन में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

चीन में इस नई संक्रामक बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने बीते बुधवार को ही इस बात की आशंका जताई कि इंसानों के बीच यह संक्रमण फैल सकता है। इससे चीन में अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 लोग बीमार हैं।

खबरों के मुताबिक, पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में अबतक एसएफटीएस (SFTS) वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अन्हुई प्रांत में भी 23 लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। फिलहाल चीन की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी इस मामले में गंभीरता और संवेदनशीलता बरत रही है।

खबरों के मुताबिक, जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजियांग में एसएफटीएस (SFTS) वायरस से संक्रमित एक महिला को शुरुआत में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

एसएफटीएस (SFTS) वायरस चीन के अन्हुई और झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की मौत का जिम्मेदार बन चुका है। हालांकि, एसएफटीएस कोई नया वायरस नहीं है। चीन में पहली बार साल 2011 में इसका पता चला था। विषाणु विज्ञानियों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले कीड़े (टिक) से इंसानों में फैल सकता है। इसके बाद इंसानों के बीच इस संक्रमण का प्रसार हो सकता है।

मालूम हो कि बीते दिनों उत्तरी चीन में ब्यूबानिक प्लेग के फैलने का भी मामला सामने आया था, जिसको लेकर चीनी सरकार ने चेतावनी जारी की थी। मंगोलिया में एक 15 साल के लड़के की इसी संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। गनीमत रहा कि यह संक्रमण वृहद स्तर पर नहीं फैला था।

Tags: bunyavirusChinaChina china world hindi newsChina Jiangsu Provincechinas zhejiang provincehuman to human transmissioninternational Newsnanjingnew infectious disease in ChinaNew Virus attack in ChinaNew Virus Disease in ChinaNEWSsfts virus full formsfts virus in hindisfts virus symptoms in hindisfts virus transmissionsfts virus treatmenttick borne virus in China
Previous Post

यदि आप भी करते हैं Netflix का इस्तेमाल तो एक बार जरुर पढ़ें यह खबर

Next Post

शादी के बाद मर्द से औरत बना पति, अब दोनों साथ में बिता रहे खुशहाल जिंदगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
शादी के बाद

शादी के बाद मर्द से औरत बना पति, अब दोनों साथ में बिता रहे खुशहाल जिंदगी

यह भी पढ़ें

Smart School

योगी सरकार की नई पहल से अब सरकारी स्कूल देंगे निजी स्कूलों को टक्कर

17/03/2025

रामपुरी चाकू को हमने बनाया ओडीओपी, कर रहे धर्म-संस्कृति की रक्षा : सीएम योगी

01/01/2022
cm yogi

सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

09/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version