• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईटीआई में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया सत्र 14 दिसंबर से शुरू

Desk by Desk
06/12/2020
in Categorized
0
ITI Faridabad

आईटीआई फरीदाबाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद| प्रदेशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से इसे लेकर सूचना जारी कर दी गई है। आदेशानुसार छात्रों के लिए फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं ही लगाई जाएंगी।

आदेश जारी होने के बाद संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि दूसरी ओर फिलहाल संस्थानों में दाखिले का दौर भी जारी है। वहीं दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए विभाग ने अगले राउंड के लिए भी दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विभाग के आदेशानुसार सत्र 2020-21 के छात्रों के लिए संस्थानों में 14 दिसंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए संस्थानों में दाखिला ले चुके छात्रों के वाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। वहीं संस्थानों में टाइम टेबल और शेड्यूल बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

यूपी के इन चार जिलों में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए विशेष चौकसी बरतें : सीएम योगी

विभाग की ओर से दिए गए आदेशानुसार सत्र 2020-21 को संस्थानों में 14 अगस्त तक पूरा करना होगा। इसके लिए संस्थानों को शनिवार को भी कक्षाएं लगाने के आदेश दिए गए हैं। एेसे में साफ है कि सत्र समय पर पूरा करने के लिए छात्रों की सप्ताह में छह दिन कक्षाएं लगेंगी। विभाग की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि नए सत्र के छात्रों के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन ही कक्षाएं लगाई जाएंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रथम वर्ष को छोड़कर बाकी कक्षाओं के लिए आईटीआई संस्थानों में पहले से ही कक्षाएं लगनी शुरू हो चुकी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रदेश में राजकीय व निजी आईटीआई में कौशल प्रशिक्षण केंद्रों को 16 नवंबर से खोलने के आदेश जारी हो चुके थे।

इसके बाद राज्यभर में निर्धारित एसओपी के साथ केंद्रों को छात्रों के लिए खोला जा चुका है। इसके तहत सुबह नौ से शाम चार बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग व दूसरे नियमों का पालन करते हुए छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग के  निर्देशानुसार 31 जनवरी तक इसी तरह कक्षाएं जारी रहेंगी।

Tags: 14 December 202014 दिसंबर 20206 दिन लगेंगी कक्षाएंclasses will start at ITI Collegeclasses will take 6 daysITIITI FaridabadITIT NITnew session from 14 DecemberNIT Haryanaआईटीआईआईटीआई कॉलेज में शुरू होंंगी कक्षाएंआईटीआई फरीदाबादआईटीआईटी एनआईटीएनआईटी हरियाणानया सत्र 14 दिसंबर से
Previous Post

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Next Post

एमडीयू ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए 15 दिसंबर तक मांगे आवेदन

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
MDU

एमडीयू ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए 15 दिसंबर तक मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें

सीएम योगी cm yogi

किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो : योगी

01/01/2021

कैप्टन की बाजवा को नसीहत-आपकी सुरक्षा संबंधी फ़ैसला मैंने लिया, इसलिए डीजीपी पर उंगली न उठाए

17/08/2020
shruti modi advocate

अशोक साराओगी: ड्रग्स के बारे में पता चलने पर श्रुति मोदी छोड़ना चाहती थीं जॉब

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version