• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस में आया नया मोड़, मुंबई पुलिस ने नहीं दी थी रिया को क्लीन चिट

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
सुशांत केस में नया मोड़

सुशांत केस में नया मोड़

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मुम्बई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को कभी क्लीन चिट दी ही नहीं थी। वह सस्पेक्ट बनी हुई थीं और इसे लेकर जांच जारी भी थी।

पुलिस के सूत्रों ने कहा कि लेकिन इन्वेस्टिगेशन की हर चीज सबके सामने जाहिर करना जरूरी नहीं था। सूत्रों के मुताबिक डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के जो कॉल रिकॉर्ड मीडिया में गलत तरीके से बताए जा रहे हैं। वह इसी इन्वेस्टिगेशन से जुड़े हुए हैं।

इसी इन्वेस्टिगेशन के तहत रिया के बयान दर्ज किए जाने के बाद भी उनसे पूछताछ जारी थी और रिया को जांच से जुड़ी अहम जानकारियों के लिए मुंबई पुलिस ने एक मेल भी किया था। जिसमें सुशांत की आत्महत्या से जुड़ी जानकारी रिया से मांगी गई थी।

मुम्बई पुलिस के सूत्रों की माने सुशांत केस के इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के जिन 4 कॉल्स और 1 मैसेज को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। वह असल मे रिया के बयान, मेल और जांच से जुड़े है। 19 जून 2020 को रिया ने मुंबई पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाया था।

21 जून 2020 को डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने रिया चक्रबर्ती को पहली बार कॉल किया और पूछा था कि जिस तरह से नेपोटिज्म की बात अलग-अलग जगहों से सामने आ रही है, उसमें कितनी सच्चाई है… क्या सुशान्त वास्तव में नेपोटिज्म का शिकार थे? क्या सुशान्त और रिया में इस चीज को लेकर बातचीत हुई या नहीं? इस कॉल में रिया ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को बताया कि वह ट्रॉमा में है उन्हें कुछ याद नहीं की ऐसा कुछ हुआ।

डीसीपी ने पुलिस का आधिकारिक ईमेल शेयर कर जानकारी देने को कहा था

जिसके बाद डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने रिया को मैसेज में मुम्बई पुलिस के जोन-9 का आधिकारिक ईमेल शेयर किया था और रिया से कहा था कि हो सकता है कि आप ट्रॉमा में हों। लेकिन आपके पास कोई जानकारी हो, जो आपने बयान में दर्ज नहीं करवाई हो, या फिर आप जानकारी साझा करने में हिचकिचा रही हों। तो इस मेल आईडी पर दे दें।

2 दिनों तक जब रिया ने कोई जवाब नही दिया तो डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने उन्हें वापस कॉल कर जानकारी देने के लिए कहा। बाद में रिया ने मुंबई पुलिस को एक मेल किया जिसमें सुशांत से जुड़ी जानकारी साझा की गई थी। मुम्बई सूत्रों के मुताबिक रिया को लेकर इस पूरे मामले में उनकी पैरलल इन्वेस्टिगेशन जारी थी।

मामला SC में विचाराधीन, नहीं साझा कर सकते मेल की जानकारी: पुलिस

मुम्बई पुलिस के सूत्रों की माने तो रिया के मुंबई पुलिस को मेल करने के बाद मुम्बई पुलिस ने अलग से रिया को मेल में दी गई जानकारी के आधार पर पूछताछ के लिए जोन-8 के डीसीपी ऑफिस में बुलाकर दुबारा पूछताछ भी की थी। रिया से मुम्बई पुलिस लगातार संपर्क में भी थी। हालांकि रिया की ओर से मुम्बई पुलिस को मेल में क्या जानकारी साझा की गई इसका खुलासा मुम्बई पुलिस नहीं करना चाहती है और इसके लिए मामले के सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला दिया गया है।

Tags: mumbai policeRhea ChakrabortyRiyaSushant RajputSushant Singh Suicideआत्महत्यामुंबई पुलिसरिया चक्रवर्तीसीबीआईसुशांत सिंहसुशांत सिंह राजपूत-हत्या या आत्म
Previous Post

यूपी में साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं, जारी हुए ये सीयूजी नम्बर

Next Post

रेहड़ी-पटरी वालों को मोदी सरकार देगी 10 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post

रेहड़ी-पटरी वालों को मोदी सरकार देगी 10 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Suicide

कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

01/05/2021
कुलभूषण खरबंदा

कुलभूषण खरबंदा नहीं गए कभी एक्टिंग स्कूल, ऐसे सीखी अभिनय की बारीकियां

21/10/2020
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

किसानों को रास्ते से भटकाया गया, आंदोलन को तोड़ने की रची गई साजिश : राकेश टिकैत

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version