• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड पॉजिटिव आने पर न्यूजीलैंड सरकार ने दी चेतावनी- एक गलती और होने पर वापस भेज देंगे

Desk by Desk
27/11/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
New Zealand vs Pakistan
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची| पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। टीम के पूर्व कप्तान समेत पाकिस्तान के छह खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से विवाद सा छिड़ गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटरों ने बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट का प्रोटोकॉल तोड़ा।

पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आइसोलेशन में रहना होगा और साथ ही अब उन्हें प्रैक्टिस करने की भी इजाजत नहीं मिलेगी। पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अंतिम चेतावनी दी गई है और अगर उन्होंने फिर से प्रोटोकॉल तोड़ा तो उन्हें पाकिस्तान वापस भी भेजा जा सकता है।

बाबर आजम की अगुवाई में 53 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड पहुंची और 14 दिन के आइसोलेशन पर है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘इन छह में से दो नतीजे पुराने और चार नए मामले हैं। इसमें खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया।’

मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने हालांकि बताया कि ये छह क्रिकेटर सरफराज, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली, नसीम शाह, रोहेल नजीर और दानिश अजीज हैं। इन सभी खिलाड़ियों को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। पाकिस्तान को यहां तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, ‘पाकिस्तानी टीम फिलहाल प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। जांच पूरी होने तक प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है।’ बयान में कहा गया, ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि पाकिस्तानी टीम के कुछ सदस्यों ने आइसोलेशन के पहले ही दिन प्रोटोकॉल तोड़ा है। हम उनसे बात करके समझाएंगे कि प्रोटोकॉल की क्या शर्तें हैं।’ न्यूजीलैंड मीडिया के अनुसार कैंटरबरी जिला स्वास्थ्य बोर्ड के मेडिकल ऑफिसर ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट को पत्र लिखकर कहा है कि आगे सूचना तक टीम के सभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहें।

Tags: cricket newsHindi Cricket NewsKovid 19latest cricket newsnew zealand cricketNew Zealand vs Pakistanpakistan cricket boardPakistan Cricket TeamPakistan vs New Zealandpcbsarfaraz ahmedकोवि़ड-19क्रिकेटन्यूजीलैंड क्रिकेटन्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानपाक बनाम न्यूजीलैंडपाकिस्‍तान क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंडपीसीबीसरफराज अहमद
Previous Post

प्वॉइंट टेलब को लेकर आईसीसी के बदले नियम पर भड़के विराट कोहली

Next Post

जानिए विराट ने सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में क्या कहा था

Desk

Desk

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Next Post
virat kohli

जानिए विराट ने सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में क्या कहा था

यह भी पढ़ें

weekend curfew

नहीं खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, बाजारों में भी जारी रहेगा ऑड-ईवन का फॉर्मूला

21/01/2022
bail

आर्थिक रूप से कमजोर याची की जमानत शर्तों में मिली राहत

10/08/2023

गृहमंत्री अमित शाह ने संतों से भेंट कर लिया आशीर्वाद

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version