• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों और केंद्र सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता जारी

Desk by Desk
15/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नौवें दौर की वार्ता जारी

नौवें दौर की वार्ता जारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों के बीच शुक्रवार को नौवें दौर की बातचीत शुरू हो गई है। बातचीत में 41 किसान प्रतिनिधि शामिल हैं।

केंद्र सरकार की ओर से तीन मंत्री कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और मंत्री सोम प्रकाश बातचीत में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार अपनी बात पर अड़ी रही तो 15 मिनट बाद बाहर आ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर बात नहीं करेगी तो 15 मिनट बाद वापस आ जाएंगे। यदि सरकार अपनी मांगों पट डटी रही तो, बातचीत का फायदा नहीं।

मंगलुरु : हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1.09 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

हालांकि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किए जाने के बाद किसान नेता पहली बार केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं।

किसान यूनियनों के नेता केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून 2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून 2020 को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की अगुवाई कर रहे यूनियनों के नेताओं के साथ सरकार की यह नौवें दौर की वार्ता है।

नौवें दौर की वार्ता से एक दिन पहले गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार यूनियन के नेताओं के साथ खुले मन से बातचीत के लिए तैयार है। उन्हें अगले दौर की वार्ता सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

 

Tags: central governmentdelhiFArmerGovernmentministerकिसानकेंद्र सरकारदिल्लीनौवें दौर की वार्तामंत्रीसरकार
Previous Post

खगड़िया में पुलिस ने 70 किलोग्राम गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

थल सेना दिवस पर सैनिकों को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

थल सेना दिवस पर सैनिकों को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Shivraj Singh Chouhan

मां ने बेटे का पूछा तो मैंने झूठ कहा- वो ठीक है, ये पीड़ादायक क्षण थेः सीएम शिवराज

06/06/2022
CM Yogi

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

24/11/2023
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी ने 1438  जूनियर इंजीनियरों को सौंपा नियुक्ति पत्र

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version