• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निठारी कांड: 13वें मामले में सुरेन्द्र कोली, पुख्ता सबूतों के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Nithari Case

Nithari Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा के चर्चित निठारी कांड में आज गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 13वें मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को शुक्रवार को बरी कर दिया। कोर्ट ने कोली को पुख्ता साक्ष्यों के अभाव में बरी किया है।

कोली पर इस मामले में बच्ची की हत्या, दुष्कर्म और शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया गया था। निठारी कांड के अब तक 12 मामलों में सीबीआई कोर्ट उसे फांसी की सजा सुना चुकी है।

जानकारी के अनुसार, एक बच्ची से दुष्कर्म, हत्या और शव नाले में फेंकने से जुड़े 13वें मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को पुख्ता सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। निठारी कांड का खुलासा 29 दिसंबर 2006 को हुआ था। कोठी नंबर D-5 में ही सुरेंद्र कोली ने इन हत्याओं और दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया था।

जीभ लगाते ही फटी मोबाइल की बैटरी, मासूम के जबड़े के चीथड़े उड़ गए, मौत

सीबीआई ने बच्चियों के लापता होने और हत्या कर शव छुपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन के बाद डी-5 कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार करके सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया था। आरोप था कि इन लोगों ने मासूम और नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी और फिर शवों को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंका गया था।

निठारी में 2006 में दिल दहला देने वाले 12 केसों में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट भले ही फैसले सुना चुकी हो, लेकिन इसी कांड में चार मामले अब भी कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन मामलों में भी अभी फैसला आना बाकी है। इसके साथ ही निठारी कांड से जुडे़ तीन मामले ऐसे भी हैं, जिन में आज तक कोई पर्दा नहीं उठ सका।

पश्चिम बंगाल चुनाव : टीएमसी दफ्तर में ब्लास्ट, कई कार्यकर्ता घायल

कई महीनों की जांच के बाद जब इन तीन मामलों में कोई सबूत नहीं मिला तो सीबीआई ने इनमें अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

Tags: coronavirus up newscrime newsNithari case
Previous Post

जीभ लगाते ही फटी मोबाइल की बैटरी, मासूम के जबड़े के चीथड़े उड़ गए, मौत

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा ‘सॉरी’, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
madan kaushik

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा ‘सॉरी’, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

05/08/2021
arrested

अवैध शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, पांच लीटर शराब बरामद

20/02/2021
पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version