• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेसी सीएम के आदेश से खुश हुए नितिन गडकरी, कहा- यही रंग देश के लिए जरूरी

Writer D by Writer D
22/12/2022
in राजनीति, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari praised Bhupesh Baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने यहां सभी सरकारी भवनों की रंगाई में गोबर से बने पेंट का इस्तेमाल अनिवार्य करने का आदेश दिया है। जिसकी तारीफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कर रहे हैं। दोनों के बीच ये बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर हुई।

दरअसल दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आदेश दिया था कि सूबे के सभी सरकारी भवनों की रंगाई में गोबर से बने पेंट का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक्शन लिया जाएगा, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही भी की जाएगी। क्योंकि इस संदर्भ में पहले ही सरकार आदेश जारी कर चुकी है।

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भूपेश बघेल की तारीफ

भूपेश बघेल से इस फैसले की तारीफ करते हुए नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में MSME मंत्री रहते हुए हमने इसकी शुरुआत की थी। प्राकृतिक पेंट का उपयोग न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि किसानों को रोजगार का नया अवसर भी प्रदान करेगा। जिससे देश के किसानों को लाभ होगा।

छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 22, 2022

नितिन गडकरी के ट्वीट पर भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी। छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक “कर्मयोगी’ ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं।

सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी.

छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक “कर्मयोगी” ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। @nitin_gadkari https://t.co/BxwXm4CDcp

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 22, 2022

बता दें, तत्कालीन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने गोबर से पेंट बनाने की योजना की घोषणा 17 दिसंबर 2020 को की थी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने मार्च 2020 में इसकी अवधारणा रखी थी। बाद में जयपुर के कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट ने इसे विकसित किया। 2021 में इस श्रेणी का पहला पेंट लॉन्च हुआ।

केमिकल युक्त पेंट से ये बहुत सस्ता

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर गोबर पेंट का निर्माण हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक केमिकल युक्त पेंट की कीमत 350 रुपये प्रति लीटर से शुरू होती है। गोबर वाला पेंट 150 रुपये से शुरू है। वैदिक पेंट में मुख्य अवयव गोबर होने की वजह से यह आम पेंट के मुकाबले काफी सस्ता है। इससे रंग-रोगन कराने पर ग्राहकों की जेब कम ढीली होगी।

तीन जनवरी को यूपी में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

वहीं यह देश के किसानों की आय बढ़ाने वाला होगा। इससे गोबर की खपत बढ़ेगी, जो किसानों की आय बढ़ाने में काम आएगी। आम पेंट में सीसा (लेड), पारा (मरकरी), कैडमियम, क्रोमियम जैसी हानिकारक भारी धातुएं होती हैं। खादी के ‘प्राकृतिक पेंट’ में ऐसी कोई धातु नहीं है।  यह पेंट एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल है साथ ही घर के दीवारों को गर्मी में गर्म होने से भी बचाता है।

Tags: Bhupesh BaghelChhatisgarh newsdelhi newsNitin Gadkari
Previous Post

तीन जनवरी को यूपी में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Next Post

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उप्र वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 को मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
Next Post
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उप्र वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 को मंजूरी

यह भी पढ़ें

For the first time, 17 girls joined NDA

NDA में पहली बार 17 लड़कियां हुई शामिल, परेड में दिखी नारी शक्ति की झलक

30/05/2025
Shikhar Dhawan to take over the reins of Indian team for Sri Lanka tour

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की बागडोर संभालेंगे शिखर धवन

11/06/2021
Omelette

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version