• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरसीपी सिंह को पार्टी का ‘बॉस’ बनाकर नीतीश कुमार ने क्षेत्रीय दलों को दिया बड़ा संदेश

Desk by Desk
29/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार Nitish Kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में अब तक जनता दल (युनाइटेड) के सर्वेसर्वा माने जाने वाले नीतीश कुमार ने अपने सबसे विश्वासपात्र आरसीपी सिंह को पार्टी की कमान सौंपकर इतना तो तय कर ही दिया है। अब वे संगठन नहीं बिहार पर ध्यान देंगे।

कहा जाता रहा है कि नीतीश कोई भी काम बिना मकसद के नहीं करते हैं। इस निर्णय के भी अब मायने निकाले जाने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार ने सिंह को पार्टी के सर्वोच्च पद पर बैठाकर एक नया सियासी दांव चला है।

बिहार बोर्ड इंटर प्रेक्टिकल एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश जारी, लगाना होगा फेस कवर

जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा कहते हैं कि सिंह के अध्यक्ष बनने पर पार्टी आशान्वित है कि ये पार्टी को बहुत आगे लेकर जाएंगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौर में पार्टी के लाभ को समझते हैं, यही कारण है कि उन्होंने अनुभवी व्यक्ति के हाथ में पार्टी को सौंपा है।

इधर, माना जा रहा है कि नीतीश ने सिंह को पार्टी का ‘बॉस’ बनाकर उन्होंने क्षेत्रीय दलों को एक संदेश दिया है कि पार्टी वंशवाद और परिवारवाद से अलग है। भाजपा के प्रवक्ता और भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शर्मा भी कहते हैं कि भाजपा पहले से ही पार्टी में परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ रही है।

उन्होंने कहा कि यह मामला जदयू का आंतरिक मामला है। कई पार्टियां हैं जो वंशवाद और परिवारवाद के नाम पर राजनीति चला रही है, उनके लिए नीतीश कुमार ने पार्टी के कर्मठ नेता को पार्टी का नेतृत्व सौंपने का फैसला लेकर एक संदेश दिया है।

सिंह को प्रारंभ से ही नीतीश का विश्वासी माना जाता रहा है। जदयू में काफी दिनों से नीतीश के बाद दूसरे नंबर को लेकर प्रश्न उठाए जाते रहे हैं। नीतीश ने यह जिम्मेदारी तय कर इस प्रश्न का उत्तर भी दे दिया है कि उनके सबसे भरोसमंद लोगों में सिंह सबसे आगे हैं।

इधर, राजनीतिक विश्लेषक कन्हैया भेल्लारी का कहना है कि आमतौर पर देखा जाता है कि पार्टी उसी नेता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपती है। जो संगठनकर्ता के रूप में दक्ष हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सिंह ना केवल भरोसेमंद रहे हैं बल्कि संगठन को मजबूत करने में भी उनकी भूमिका शुरू से रही है।

इधर, कहा यह भी जा रहा है कि ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के माहिर समझे जाने वाले नीतीश ने स्वजातीय को पार्टी की कमान सौंपकर जातीय कार्ड भी खेला है। भेल्लारी भी इसे स्वीकार करते हुए कहते हैं कि आज के दौर में सभी नेता जातीय और क्षेत्रीय कार्ड खेलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं, नीतीश भी उन्हीं में से एक हैं।

WBBSE ने जारी किया 10वीं, 12वीं क्लास का एग्जाम शेडयूल, डाउनलोड करें डेटशीट

इधर, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी रह चुके सिंह को सामंजस्य बैठाने में भी माहिर समझा जाता है। कहा जा रहा है कि भाजपा के नेताओं के साथ सामंजस्य बैठाए रहने के लिए पहले नीतीश कुमार को खुद बात करनी पड़ती थी अब सिंह को यह जिम्मेदारी सौंप कर नीतीश खुद बिहार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बहरहाल, जदयू के सर्वेसर्वा रहे नीतीश ने सिंह को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी में सेकंड लाइन के नेताओं को आगे कर पार्टी के नेताओं को भी एक संदेश दिया है, जिसका सभी ने स्वागत किया है।

Tags: iharJDUNitish KumarPresidentRCP Singhअध्यक्षआर सी पी सिंहजदयूनीतीश कुमारबिहार
Previous Post

योगी सरकार किसानों को डराने के लिए गांवों में भेज रही है पुलिस: अखिलेश यादव

Next Post

टेरर फंडिंग में एटीएस का गोरखपुर में मोबाइल शॉप पर छापा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

17/09/2026
Main Slider

3, 5, 7 या 10 दिन में कब करें बप्पा की विदाई? जानें हर दिन का महत्व

17/09/2026
Parivartini Ekadashi
Main Slider

कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तिथि

17/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
Next Post
ats raid gorakhpur

टेरर फंडिंग में एटीएस का गोरखपुर में मोबाइल शॉप पर छापा

यह भी पढ़ें

शिल्पा का राज की कंपनी को इस्तीफा, एक्ट्रेस ज्यादातर बिजनेस में थी कुंद्रा की पार्टनर

शिल्पा का राज की कंपनी को इस्तीफा, एक्ट्रेस ज्यादातर बिजनेस में थी कुंद्रा की पार्टनर

24/07/2021
Earings

ईयररिंग को बनाएं अपनी ब्यूटी का हिस्सा, देखें लेटेस्ट डिजाइन

16/08/2026
Kashmir Newspapers

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ अखबारों का काला विरोध, विरोध में ऐसा रहा पहला पन्ना

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version