• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, नित्यानंद राय के काफिले पर हमला

Writer D by Writer D
09/04/2023
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nityanand Rai

Nityanand Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में पूर्वी चंपारण से पटना जा रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के काफिले पर हमला हुआ है। एक व्यक्ति ने मंत्री के काफिले में शामिल दो गाड़ियों पर लाठी से वार किया। इससे दोनों गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं काफिले में शामिल एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात शनिवार शाम की है। पुलिस ने मौके से हमलावार अमित साह को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि वह मानसिक विक्षिप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) शनिवार को पूर्वी चंपारण के सरोतर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां से शाम को वह पटना जाने के लिए निकले, लेकिन जैसे ही उनका काफिला साहेबगंज की ओर बढ़ते हुए विशुनपुर सरैया चौक पहुंचा, आरोपी अमित साह ने लाठी से काफिले पर हमला कर दिया।

संयोग ठीक था कि मंत्री (Nityanand Rai) की गाड़ी आगे निकल गई थी। लेकिन उनके काफिले में पीछे चल रही दो गाड़ियों पर लाठी लगने से शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना के बाद भी काफिला रूका नहीं और मंत्री नित्यानंद राय सकुशल पटना पहुंच गए। इधर, मंत्री के काफिले पर हमले की खबर से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, इस दिन जारी हो सकता है UP Board का रिजल्ट

आनन में आरोपी अमित साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पता चला कि वह मानसिक विक्षिप्त है। देवरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत तो नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

Tags: bihar newsNational newsNityanand Raipatna news
Previous Post

जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, इस दिन जारी हो सकता है UP Board का रिजल्ट

Next Post

फिर से खुल गई CUET UG की एप्लिकेशन विंडो, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
Next Post
CUET PG

फिर से खुल गई CUET UG की एप्लिकेशन विंडो, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें

CS Upadhyay

विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पुष्पलता उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि

08/01/2023
Rojgar Mela

दिव्यांगों के लिए रोजगार सारथी ऑनलाइन जॉब पोर्टल शुरू

19/12/2021
Earthquake

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, 119 वर्ष पहले की याद आई तबाही

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version