• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिश्रमी युवाओं के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले की अब खैर नहीं होगी। प्रदेश की धामी सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने प्रदेश में शीघ्र सख्त नकल विरोधी कानून बनाए जाने का निर्णय लिया है। सख्त नकल विरोधी कानून में दोषी को उम्र कैद की सजा के साथ ही अर्जित संपत्ति को जब्त करने की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति और नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य मंत्रिमंडल में प्रदेश में भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रदेश में शीघ्र सख्त नकल विरोधी कानून बनाने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि युवा बेरोजगारों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। लगातार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में यदि कोई अनियमितता है तो इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपने प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ हमारी सरकार अन्याय नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच करने वाली एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उत्तराखंड के युवा का हक मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएं स्वच्छ और पारदर्शी हो। अब भविष्य में कोई इन परीक्षाओं में गड़बड़ी करने की हिम्मत न कर सके। नकल विरोधी कानून के प्राविधानों से यह व्यवस्था बन जाएगी।

जोशीमठ प्रभावितों का विस्थापन देश के लिए बनेगी नजीर: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र परीक्षाएं कराकर युवाओं को नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार की ओर से अब यह भी व्यवस्था बनाई गई है कि लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अभिसूचना इकाई को भी सक्रिय किया जाएगा, ताकि इन परीक्षाओं की कड़ी निगरानी हो सके।

उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं के लगातार सक्रिय रूप से तैनात होने और परीक्षा पेपर को लीक आउट कराये जाने से परीक्षा देने वाले अन्य अभ्यर्थी, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अब निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून की ओर से भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं से पूर्व अभिसूचना इकाई को सक्रियता से तैनात किया जाए, ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हो पाये।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

जोशीमठ प्रभावितों का विस्थापन देश के लिए बनेगी नजीर: सीएम धामी

Next Post

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
Rohit Sharma

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान

यह भी पढ़ें

Fitch Ratings

भारत की मध्यावधि वृद्धि को बढ़ावा मिलने उम्मीद

21/11/2020
Keshav Maurya

शिक्षा जगत की शिकायतों पर डिप्टी सीएम की पैनी नजर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

28/01/2026
Hyderabad won the toss and invited Rajasthan to bat first

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान को बल्लेबाजी का न्योता दिया

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version