• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई माई का लाल CAA को खत्म नहीं कर सकता : नरेन्द्र मोदी

Writer D by Writer D
16/05/2024
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को आजमगढ़ में भाजपा सांसद व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाया। पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं जिस दिन मोदी जायेगा यह सीएए भी जायेगा। देश का हर नागरिक जान गया है कि वोट बैंक की राजनीति कर हिन्दू मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का चोला पहनरखा था। आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को 7 दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।

इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह फंस चुकी

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह फंस चुकी है। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है। वोटबैंक के लिए यह लोग हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं। मोदी ने कहा भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। इसका उदाहरण सीएए कानून है। इसके तहत शरणार्थियों को कल नागरिकता दी गई। यह वे लोग हैं जो भारत के बंटवारें में बाहर चले गये थे। इंडी गठबंधन वाले लोग महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। महात्मा गांधी ने कहा था कि वे कभी भी भारत आ सकते हैं। यह लोग अपनी बेटियों की इज्जत, अपना धर्म, अपनी संस्कृति व परम्परा को बचाने के लिए भारत मां के आंचल में आकर शरण ली, लेकिन कांग्रेस वालों ने इनकी सुध नहीं ली। इसमें ज्यादातर दलित व ओबीसी हैं। इसलिए इनपर वहां तो जुल्म हुआ ही वोटबैंक की राजनीति में डूबी कांग्रेस ने भी इन पर जुल्म करने में कोताही नहीं की।

स्वाति मालीवाल मामले में NCW का बड़ा ऐक्शन, बिभव कुमार को समन भेज बुलाया

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़े, दलित, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं। यह लोग देश के बजट को बांटना चाहते हैं। बजट का सीधा-सीधा अल्पसंख्यक के नाम पर एलाट करना चाहते हैं। सपा-कांग्रेस, दल दो हैं लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं। ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। सपा व राजद वाले भगवान कृष्ण को गाली देने वालों के साथ बैठते हैं।

नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महात्म्य दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है। दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है। मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।

मोदी (PM Modi)  ने भाषण की शुरुआत राम-राम व पायलागी के साथ की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शंखध्वनि से प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उपस्थित रहे।

Tags: azamgarh newsCAAlok sabha elections 2024pm modiup news
Previous Post

National Dengue Day: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड स्थापित

Next Post

राजसी परंपरा के अनुसार होगा राजमाता का अंतिम संस्कार, कई वीआईपी होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Madhavi Raje Scindia

राजसी परंपरा के अनुसार होगा राजमाता का अंतिम संस्कार, कई वीआईपी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Deepotsav

रामनगरी में 10 दिन होगा ‘राम जन्मोत्सव’ का आयोजन, Run For Ram मैराथन में दौड़ेगी अयोध्या

15/03/2023
The entire family was found dead

गेंद निकालने सीवर में उतरे चार युवक, दो की मौत, दो घायल

25/07/2021
Murder

पिता ने की युवा पुत्र की निर्मम हत्या

13/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version