• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी गरीब की जमीन पर माफिया या बाहुबली अवैध कब्ज़ा न कर पाएं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता की अवैध कब्जों के बारे में शिकायतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन से गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

अपने निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में रविवार को जनता दरबार में योगी ने प्रशासन को दाे टूक कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कोई माफिया और बाहुबली अवैध कब्जा ना कर पाये। दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और लाेगों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी डा विपिन टाडा मौजूद रहे।

चुनावी वादों को जमीन पर उतारने में जुटे मंत्रालय, कल से CM योगी लेंगे सभी विभागों का प्रेजेंटेशन

हिन्दू सेवाश्रम में पहुंचे करीब दो सौ से ज्यादा पहुंचे लोगों में अधिकांश फरियादी भूमि विवाद और अवैध कब्जे की समस्यायें लेकर आये थे। जंगल कौड़िया ब्लाक के कुसहरा निवासी पवन सिंह ने कहा कि उनकी जमीन पर दूसरे लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। कुछ ऐसी ही समस्या खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी भागवत यादव की भी थी। उन्होंने भी मुख्यमंत्री योगी से उनकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। इसके अलावा लोगों ने पीएम आवास और छात्रवृत्ति न मिलने से जुड़ी समस्यायें भी मुख्यमंत्री ने सुनीं।

इस दौरान इलाज के लिए भी मदद मांगने वाले करीब दर्जन भर फरियादियों के लिये मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देशित​ किया कि पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने फरियादियों से भी कहा कि वे अपना अस्पतालों से इलाज के खर्च का अनुमानित खर्च बनवाकर भेंजे। सभी की मदद की जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

जनता दर्शन में 800 से अधिक लोग आए थे। हिन्दू सेवाश्रम में मौजूद करीब 200 लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी ने सीधे सुना। वहीं करीब 600 लोगों की समस्याओं को यात्री निवास में अधिकारियों ने सुना। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद योगी जनता दर्शन हेतु हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे।

Tags: cm yogigorakhpur newshindi livetodays hindi newsup newsYogi News
Previous Post

सोने के कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, चांदी ने भी लगाई छलांग

Next Post

शहरी विकास मंत्री की अपील का दिखा असर, चमकने लगी कई सड़कें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post

शहरी विकास मंत्री की अपील का दिखा असर, चमकने लगी कई सड़कें

यह भी पढ़ें

Maa Skandamata

आज करें स्कंदमाता की पूजा, जानिए मंत्र और भोग

19/10/2023
rahul gandhi

मजबूर प्रवासी श्रमिकों के खातों में रुपये जमा करे सरकार : राहुल

20/04/2021
cm yogi

योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

21/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version