• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर रेलवे ने 268 मृत कर्मियों के आश्रितों को दी नौकरी

Writer D by Writer D
17/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Special trains will run for PET exam

Special trains will run for PET exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने मृत रेल कर्मियों के आश्रितों को समापक भुगतान (जीपीएफ) एवं अनुकम्पा नियुक्ति की जानकारी देने के लिए ”सहयोग ऐप” विकसित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने वर्ष 2021-22 में अब तक 268 मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी (नियुक्ति) दी है।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इसमें 105 मामले कोरोना से मृत रेल कर्मियों से सम्बंधित हैं। सभी के आश्रितों को कर्मचारी कल्याण निधि से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। यही नहीं कैंसर व अन्य गम्भीर बीमारी से ग्रस्त रेल कर्मियों को आर्थिक मदद भी मिली है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा लखनऊ मंडल द्वारा मृत रेल कर्मियों के आश्रितों को समापक भुगतान (जीपीएफ) एवं अनुकम्पा नियुक्ति की जानकारी देने के लिए ”सहयोग ऐप” विकसित किया गया है। इसके अंतर्गत एमएमएस के माध्यम से कार्य की प्रगति के बारे में मृतक आश्रितों को सूचित किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि कर्मचारी कल्याण निधि से कैंसर और अन्य गम्भीर बीमारियों से पीड़ित रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार को दो लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 24,15,800 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

दोबारा सरकार बनते ही अपराधियों को बिल में घुस कर मारेंगे : सीएम योगी

कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक, दिव्यांग बच्चों, कर्मचारियों को कृत्रिम शारीरिक उपकरण एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए 26,58,800 रुपये की आर्थिक सहायता अब तक दी गई है। रेल कर्मचारियों के बच्चों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के रूप में 1,45,25,297 रुपये दिए गए हैं। इस रकम का भुगतान कर्मचारी कल्याण निधि से किया गया है।

Tags: Lucknow Newsnortheast railwayRailway Newsup news
Previous Post

Anupama: मालविका की ज़िंदगी में आया नया तूफान, वनराज का दिखा असली चेहरा

Next Post

“सखी लैब-एक कदम उम्मीद का” का 19 को शुभारंभ, ग्रामीण महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Next Post

"सखी लैब-एक कदम उम्मीद का" का 19 को शुभारंभ, ग्रामीण महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव युवाओं के भविष्य का चुनाव है : अखिलेश यादव

07/11/2021
cm yogi

ब्लैक फंगस को लेकर योगी सरकार सतर्क, SGPGI में प्रशिक्षण कराने के दिए निर्देश

15/05/2021
Corona

कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में दो लाख 58 हजार से ज्यादा नए मरीज

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version