• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोबारा सरकार बनते ही अपराधियों को बिल में घुस कर मारेंगे : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जब 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी पुन: प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी तो वह फिर से पेशेवर गुण्डों व अपराधियों पर टूटेगी, जैसे पहले इन्हें बिल के अंदर घुसाया था।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का चेहरा सामने आ गया है। बुलंदशहर से लेकर कैराना और लोनी में सपा के उम्मीदवारों की घोषणा से यह साफ हो गया है कि लोगों की सम्पत्ति को कब्जा करने वालों को आश्रय दिया गया है। उन्होंने कहा कि चंबल के लिए भी लेन-देन की बात सामने आ रही है। अभी तक लिस्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। योगी आदित्यनाथ आज अपरान्ह गाजियाबाद पहुंचे। सबसे पहले वह शहर में स्थित कोविड-19 संतोष अस्पताल पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को पूरे विश्व ने झेला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक दूसरी लहर अधिक खतरनाक बताई गई। लेकिन समूचे प्रदेश में इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई गई है। हर जगह की स्थिति का जायजा लिया और गाजियाबाद में भी वह पहली और दूसरी वेब के दौरान यहां पहुंचे थे। अब तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि तीसरी वेब कम खतरनाक है। लेकिन बीमारी है तो सावधानी निश्चित तौर पर बरतनी होगी। इसके लिए कई तरह की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उप्र में एक लाख से अधिक कोविड के एक्टिव केस हैं। गाजियाबाद में 10 हजार से अधिक हैं। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर जीविका और जीवन बचा रही है।

हाथ में ‘गन’ लेने वाले ‘अन्न’ लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग : स्वतंत्रदेव

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री के बेहद आभारी हैं क्योंकि उन्होंने इस महामारी के दौरान वैक्सीन की दो डोज लोगों को मुहैया कराई। ऐसा पहली बार हुआ है जो किसी महामारी के दौरान वैक्सीन बनाई गई हो। उधर प्रदेश सरकार के द्वारा भी निरंतर इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में करीब पांच हजार 500 से अधिक जगह पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिस तरह से सरकार इसे फैलने से रोकने के लिए जुटी हुई है, ठीक उसी तरह आम लोगों को भी इसे फैलने से रोकने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में वैक्सिनेशन का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। कल तक 157 करोड़ डोज दी जा चुकी है और इसमें हमारे प्रदेश का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि अभी तक आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में फर्स्ट डोज करीब 98 प्रतिशत लोगों को दी जा चुकी है और 69 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी दी गयी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के नवयुवकों के लिए भी वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। युवा भी बढ़-चढ़कर वैक्सीन की डोज ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के खिलाफ कुछ लोगों ने दुष्प्रचार भी किया। जिन्होंने दुष्प्रचार किया उन्होंने भी स्वीकार किया कि भारत की वैक्सीन अच्छी है और दुष्प्रचार करने वाले चारों खाने चित्त हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी वेब के दौरान और ऑक्सीजन का संकट देखने को मिला था। लेकिन एयरफोर्स के वायुयान और स्पेशल ट्रेनों के द्वारा लोगों की जान बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आज भी 10 हजार से अधिक टेस्ट प्रतिदिन गाजियाबाद में हो रहे हैं। 72 हजार प्रदेश में निगरानी कमेटियां बनाई गई हैं। गांव में प्रधान और शहर में पार्षद अध्यक्ष हैं। इनकी देख-रेख में कमेटियां डोर टू डोर लगातार सर्वे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी तक स्कूल कॉलेज बंद रखे गए हैं। फर्स्ट डोज सबको उपलब्ध कराए जाने के लिए अभियान जारी है।

Tags: cm yogiElection 2022ghaziabad newsup election 2022up newsYogi News
Previous Post

आधार कार्ड में पुराने एड्रेस में करना है बदलाव, तो घर बैठे ऐसे करें चेंज

Next Post

Anupama: मालविका की ज़िंदगी में आया नया तूफान, वनराज का दिखा असली चेहरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Next Post

Anupama: मालविका की ज़िंदगी में आया नया तूफान, वनराज का दिखा असली चेहरा

यह भी पढ़ें

chhath puja

उगते सूर्य को अर्घ्य देने साथ संपन्न हुआ छठ व्रत, घाटों पर रहा श्र्द्धालुओं का जमघट

11/11/2021
Riya Singha

रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज

23/09/2024
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी अग्रिम जमानत पर हो सकती सुनवाई

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version