• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज पहले बड़े मंगल पर हनुमान जी की इस विधि से करें पूजा, लगाएं ये भोग

Writer D by Writer D
28/05/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Bada Mangal

Hanuman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल (Bada Mangal) 28 मई को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में बड़े मंगल का खास महत्व है। बड़े मंगल को कहीं-कहीं पर बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। मान्यता है इसी दिन हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्री राम से हुई थी।

बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी, भगवान श्री राम और माता सीता की आराधना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं बड़े मंगल (Bada Mangal) की पूजा के शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, रंग, पुष्प, उपाय, पूजाविधि और आरती-

बड़ा मंगल (Bada Mangal) पूजा मुहूर्त

हनुमान जी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 06.06 मिनट से 12:47 मिनट तक का है। इस दिन का अभिजित मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12.46 बजे तक है।

मंत्र– ॐ हनु हनु हनु हनुमते नमः

भोग– हनुमान जी को केले, बेसन या बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाना शुभ रहेगा।

प्रिय पुष्प व रंग– बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन पूजा के समय लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ रहेगा। वहीं, हनुमान जी का प्रिय रंग लाल माना जाता है। इसलिए प्रभु को लाल गुलाब के फूल और माला चढ़ाएं।

बड़ा मंगल (Bada Mangal) पूजा-विधि

मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के साफ सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद बजरंगबली को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें, सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं, चना, गुड़ और नारियल भी चढ़ाएं। प्रभु को बेसन के लड्डू या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद आरती करें और व्रत रखने का संकल्प लें। हनुमान जी के साथ-साथ प्रभु श्री राम और माता सीता की भी उपासना करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

उपाय– पैसों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए बड़े मंगल पर हनुमान जी के साथ प्रभु श्री राम जी की पूजा करें। साथ ही रामायण का पाठ भी करें।

हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे।
बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

Tags: a strologyAstrology tipsbada mangalBada Mangal 2024first Bada Mangalhanuman aartihanumna chalisa
Previous Post

आज पहले बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन हानि

Next Post

इस दिन से लगने वाले हैं पंचक, ये शुभ कार्य बिल्कुल भी न करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
Mrityu Panchak

इस दिन से लगने वाले हैं पंचक, ये शुभ कार्य बिल्कुल भी न करें

यह भी पढ़ें

murder

कुल्हाड़ी से काटकर युवक ने की चचेरी बहन की हत्या

03/09/2022
UPSSF

AK-47 का एडवांस MP-5 से लैस है जवान, लोकभवन की सुरक्षा में तैनात की गई UPSSF

01/09/2022

30 नवंबर राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version