• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आज से आचार संहिता लागू

Writer D by Writer D
21/06/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Panchayat Election

Panchayat Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है।

अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी।

नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। पंचायत चुनाव (Panchayat Election) दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का प्रतीक आवंटन तीन जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।

दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 8 जुलाई को होगा, और मतदान 15 जुलाई को होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, गांव से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव हो रहा है। ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा।

आचार संहिता लागू

आज से राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉक का चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा, जबकि देहरादून जिले के 3-3 ब्लॉक पहले और दूसरे चरण में शामिल होंगे। प्रथम चरण में दूरदराज के ब्लॉक शामिल किए गए हैं ताकि मानसून के प्रभाव से बचा जा सके। आपदा प्रबंधन सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। राज्य में 10 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक बूथ पर औसतन 750 मतदाता शामिल होंगे।

4.5 लाख नए मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

इस बार 4,56,793 नए मतदाता चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं, जो पिछले बार की तुलना में 10.5% की बढ़ोतरी दर्शाता है। कुल 66 हजार से अधिक पदों के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन में 95 हजार अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे, जिनमें 35,700 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। 5600 वाहन इस पूरी प्रक्रिया में लगाए जाएंगे।

चुनाव पर्यवेक्षण के लिए 55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। हालांकि व्यय प्रेक्षक नहीं होंगे, लेकिन जिला स्तर पर व्यय निगरानी की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। पुलिस, आबकारी और प्रशासन की टीमें चुनावी निगरानी करेंगी। दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। उनके लिए टोल फ्री नंबर 18001804280 भी जारी किया गया है। मतगणना विकासखंड स्तर पर होगी। प्रधान, सदस्य और बीडीसी की मतगणना ब्लॉक स्तर पर की जाएगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

नीरज चोपड़ा ने फिर रच दिया इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब

Next Post

एअर इंडिया पर DGCA सख्त, तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाने के लिए कहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
Air India

एअर इंडिया पर DGCA सख्त, तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाने के लिए कहा

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

10वीं कक्षा के लिए जारी हुए डमी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

12/10/2021

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती, कट्टरपंथी जिहादियों को दिया संदेश

04/11/2021
CM Dhami

पीएम के 100वें संस्करण से जुड़कर ओजस्वी विचारों को करें आत्मसात: सीएम धामी

27/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version