• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब लखीमपुर नहीं फरधान में आएंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) रविवार को खीरी जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में पांच जन सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन हो गया है।

अब वे जिला मुख्यालय न आकर श्रीनगर क्षेत्र के प्रधान के किसान इंटर कॉलेज में अपनी सभा करेंगे, जिसमें लखीमपुर और श्रीनगर दोनों विधानसभाओं के प्रतिनिधि और जनता शामिल हो सकेगी। पहले यह सभा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लखीमपुर मुख्यालय पर होनी थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कस्ता, गोला, मोहम्मदी व धौरहरा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। यहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

आज कर्फ्यू का स्थान प्रदेश में कांवड़ यात्रा ने ले लिया : सीएम योगी

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि समय को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है, जिससे श्रीनगर विधानसभा को भी अवसर मिल सके, वहां के प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल हो सके।

मुख्यमंत्री जिले में रविवार को सबसे पहले दिन के 11:15 बजे निघासन और धौरहरा विधान सभा की संयुक्त जनसभा को संबोधित करने के लिए ढखेरवा चौराहा पर पहली जनसभा करेंगे। इसके ठीक एक घंटे बाद गोला विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज में 12:20 पर उनकी दूसरी जन सभा होगी।

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

तीसरी जनसभा मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में दोपहर 1:30 बजे होगी। चौथी जनसभा कस्ता विधानसभा क्षेत्र में कस्ता चौराहे पर पेट्रोल पंप के निकट दोपहर 2:30 बजे होगी। इसके बाद पांचवें और अंतिम जनसभा को संबोधित करने के लिए वे किसान इंटर कॉलेज प्रधान में 3:30 बजे पहुंचेंगे, यहां लखीमपुर और श्रीनगर विधानसभा का संयुक्त कार्यक्रम है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पांच साल में बीमारू राज्य से बाहर निकला यूपी, अब नम्बर वन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : शाह

Next Post

आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपित महिला-युवक छुड़ाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपित महिला-युवक छुड़ाएं

यह भी पढ़ें

corona virus

इस जिले के दो स्कूलों में फूटा कोरोना बम, 13 स्टाफ और टीचर्स कोरोना पॉजिटिव

24/02/2021
Tripura DGP Anurag Dhankhar commits suicide

DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

20/07/2026
Mayawati

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम रहस्यमय: मायावती

05/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version