• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलिया, राजनीति
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर के समर्थन में मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कामों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आज देश की ताकत दुनिया भर में बढ़ी है। पहले दुनिया के मंचों पर भारत को गम्भीरता से नहीं लिया जाता था। अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है।

भाजपा देश का मस्तक ऊंचा कर रही है

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं, भारत माता का मस्तक झुकने नहीं देंगे। पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो मैं रक्षा मंत्री था। हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंक के ठिकानों को नष्ट किया। ये नया भारत है। हमने दुनिया को संदेश दिया है कि भारत को किसी ने भी आंख दिखाई तो हम बाउंड्री के उस पार भी मार सकते हैं। लोगों से अपील किया कि देश से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता। भाजपा देश का मस्तक ऊंचा कर रही है। इसलिए किसी लालच में मत आना।

यूक्रेन की स्थिति विषम, भारतीयों को निकालने के प्रयास जारी : राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विश्व ने भारत की ताकत को देखा है। दुनिया के बड़े देश भी अपनी पूरी आबादी को टीका नहीं लगा सके। लेकिन भारत में सभी को टीका लग चुका है। हमारी वैक्सीन दूसरे देश में भी लग रहे। लोगों से पूछा कि सपा, बसपा या कांग्रेस क्या ऐसा कर सकती थी ?

पहले सरकारी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। आज सौ में से सौ रुपया लाभार्थियों की जेब में जाता है। क्योंकि आज देश का प्रधानमंत्री लाचार नहीं मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिस्टम में बदलाव कर भ्रष्टाचार पर रोक लगायी है।

लक्ष्मी हाथी, हाथ या साइकिल नहीं, कमल पर बैठकर आती हैं

केन्द्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए राजनाथ सिंह बोले, लक्ष्मी कभी भी हाथी, साइकिल या हाथ पर बैठकर नहीं आतीं। लक्ष्मी केवल कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। कहा कि किसान सम्मान निधि, गैस सिलेंडर, आयुष्मान योजना और पक्के मकान के रूप में लक्ष्मी गरीबों के घर आ रही हैं। एक वर्ष बाद देश का एक भी परिवार शेष नहीं रहेगा जिसकी छत पक्की न हो। सबके घर नल होगा और उसमें जल भी होगा।

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने सपा और बसपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर रहता था। इनके समय में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन जाता है। लेकिन योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगते। योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा नए भारत के निर्माण की राजनीति कर रही है। पांच सालों में योगी ने जितनी तेजी से यूपी का विकास किया, उतना किसी ने नहीं किया है। उन्होंने यूपी को बीमारू राज्य से बाहर निकाला। 2017 में यूपी की अर्थव्यवस्था बारहवें नम्बर पर थी। योगी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में दूसरे स्थान पर ला दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर और नाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी भी थे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

एनटीए का बड़ा फेसला, जेईई मेन 2022 की परीक्षा में देने होंगे दो पेपर

Next Post

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे, पीएम, सीएम चुनावी जनसभाओं में व्यस्त : पीएल पुनिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे, पीएम, सीएम चुनावी जनसभाओं में व्यस्त : पीएल पुनिया

यह भी पढ़ें

हत्या का खुलासा

सहारनपुर : छात्रा की हत्या का खुलासा, मां और मामा समेत तीन गिरफ्तार, एक फरार

26/07/2020
Sonu Sood gave comfort to those who lost their loved ones in Corona's havoc

सोनू सूद ने कोरोना के कहर में अपनों को खोने वालों को दिया दिलासा

06/05/2021
पी राधाकृष्णन भाजपा के उम्मीदवार

कन्याकुमारी लोकसभा सीट उपचुनाव : पी राधाकृष्णन होंगे भाजपा के उम्मीदवार

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version