• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब प्रीपेड हो या पोस्टपेड सिर्फ एक OTP से बदलेगा मोबाइल कनेक्शन

Desk by Desk
25/05/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, फैशन/शैली
0
Now prepaid or postpaid will replace mobile connection with just one OTP

Now prepaid or postpaid will replace mobile connection with just one OTP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दूरसंचार विभाग ने मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत दी है। यदि आप प्रीपेड कनेक्शन के उपभोक्ता है और पोस्टपेड में कन्वर्ट करना चाहते हैं तो ये महज एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए न तो आपको सिमकार्ड बदलने की जरूरत होगी और न ही किसी तरह के KYC की। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने दूरसंचार विभाग (DoT) से इस संबंध में मंजूरी मांगी थी। बताते चलें कि, एसोसिएशन ने बीते 9 अप्रैल 2020 को दूर संचार विभाग को पत्राचार के माध्यम से प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में तब्दील करने के लिए अनुमति मांगी थी। इस दौरान कहा गया था कि इस प्रक्रिया को KYC के बजाय वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पूरा किया जाए।

इस संबंध में दूर संचार विभाग के एडीजी सुरेश कुमार ने बीते 21 मई को कहा था कि, “प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया को कंपनियों द्वारा बताए जाने वाले नियमों के अनुसार लागू किया जा सकता है। इसके लिए महज मूल्यांकन की जरूरत है, जिसके बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।” इस नोट में ये भी कहा गया है कि “हाल के दिनों में OTP आधारित प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) का चलन काफी बढ़ गया है और तकरीबन हर क्षेत्र में इसका बखूबी प्रयोग किया जा रहा है। कॉन्टैक्टलेस सर्विसेज के लिए ये एक बेहद ही उपयोगी साधन है और इससे व्यापार करने में भी आसानी होती है। इसे नेटवर्क कन्वर्ट करने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईपीएल 2021 को लेकर बड़ी खबर, सितम्बर से शुरू हो सकती है लीग

कैसे कर सकेंगे प्रीपेड से पोस्टपेड में कन्वर्ट: 
प्रस्तावित प्रक्रिया के तहत, यदि उपभोक्ता अपने मौजूदा मोबाइल कनेक्शन जैसे प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में तब्दील करना चाहता है तो इसके लिए उसे कुछ नियमों का पालन करना होगा। उपभोक्ता को अपनी सेवाओं में बदलाव करने के लिए एसएमएस, आईवीआरएस, वेबसाइट या अधिकृत ऐप के माध्यम से अपने नेटवर्क प्रदान करने वाली कंपनी को रिक्वेस्ट भेजनी होगी।

ग्राहक द्वारा रिक्वेस्ट भेजने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में ही एक यूनिक ट्रांजेक्शन आईडी और एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) दिया जाएगा। यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि ये ओटीपी महज 10 मिनट के लिए ही वैध रहेगा इसके बाद ये एक्सपायर हो जाएगा। उपभोक्ता इस ओटीपी का प्रयोग कंपनी द्वारा निर्देशित प्रक्रिया के अनुसार कर अपने सिमकार्ड को प्रीपेड या पोस्टपेड में कन्वर्ट कर सकेंगे।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsOTPprepaid or postpaid
Previous Post

आईपीएल 2021 को लेकर बड़ी खबर, सितम्बर से शुरू हो सकती है लीग

Next Post

Vivo ने मिलाया जियो से हाथ, इस स्मार्टफोन पर दे रहा जबरदस्त ऑफर

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Vivo shakes hands with Jio, offers tremendous offer on this smartphone

Vivo ने मिलाया जियो से हाथ, इस स्मार्टफोन पर दे रहा जबरदस्त ऑफर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं के लिए ₹150 करोड़ मंजूर

03/08/2026
blater

फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ ब्लेटर अस्पताल में भर्ती, हुए थे पॉजिटिव

09/01/2021
BSP

बसपा ने जिला पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची करी जारी

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version