• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब जेल मैन्युअल के सहारे अफसर को रोकने की तैयारी, गुमराह करने में जुटा जेल मुख्यालय

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
etah jail

etah jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राकेश यादव

लखनऊ। जो काम पिछले 15 साल में नही हो पाया, वह छह महीने में कैसे हो जायेगा। यह सिर्फ एक तरीका है शासन को गुमराह करके सेवा विस्तार दिलाने का। सेवा में बने रहने के दो प्रस्ताव पर दांव खाने के बाद अब सेवा विस्तार के लिए नया फार्मूला निकाला गया है। भ्रष्टाचार के तमाम आरोपो से घिरे जेल मुख्यालय के एक अधिकारी को सेवा विस्तार दिए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों में कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे है। चर्चा है कि अब इस रिटायर होने वाले अधिकारी को जेल मैन्युअल संशोधन के सहारे  विभाग में बने रहने की कवायद चल रही है।

जेल मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत हो रहा है। झांसी बंदीरक्षक भर्ती घोटाले में दो स्टार पर हुई जांच में इसको दोषी बताया गया। यह अलग बात है कि सपा सरकार में इस गंभीर मामले में लीपापोती कर क्लीनचिट दे दी गई। सूत्रों का कहना है कि विभाग के उच्च अधिकारी इस अधिकारी को सेवा विस्तार दिलाने के लिए जुटे हुए है।

अयोध्या : राम मंदिर के मुख्य गर्भगृह स्थल पर नींव की खुदाई शुरू

बताया गया है कि बीते सप्ताह इस उच्च अधिकारी ने  शासन को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि विभाग में अधिकारियों की संख्या काफी कम है। विभाग में योग्य अधिकारियों की कमी है। कुछ दिनों पहले अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन एवम कारागार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रिटायर हो गए। इनके स्थान पर किसी की तैनाती नही हुई है। यह पद पिछले काफी समय से खाली पड़ा हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से सुविधा शुल्क लेकर कमाऊ जेलो पर तैनाती कराए जाने को लेकर सुर्खियों में आये इस अधिकारी को रिटायरमेंट के बाद विभाग में बनाये रखने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे है। बताया गया है कि अब इस अधिकारी को विभाग में बरकरार रखने के लिए जेल मैन्युअल संसोधन सहारा लिया गया है।

जेल मैन्युअल संसोधन में महत्वपूर्ण भूमिका बताकर इसको छह माह का सेवा विस्तार या जेल प्रशिक्षण संस्थान में बतौर ओएसडी बनाये जाने की सिफारिश की गई है। सूत्रों की माने तो विभाग के चुनिंदा अधिकारियों को छोड़कर सभी अधिकारी रिटायर होने वाले अधिकारी की कार्यप्रणाली से त्रस्त है, वहीं विभाग के कुछ अधिकारी इसको सेवा विस्तार दिलाने की जुगत में लगे है। उधर इस सम्बन्ध अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नही हो पाया।

पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना का टीका, दूसरे फेज में लगेगी 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन

तो विभाग में नही और कोई योग्य अधिकारी

लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग में एक अधिकारी के चक्कर मे विभाग दो भाग में बट गया है। विभाग के अधिकांश अधिकारी इस अधिकारी के रिटायर होने का इंतजार कर रहे है वही सेटिंग-गेटिंग वाले जेल अफसर इसको रुकवाने की फिराक में है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह की चर्चाएं आम हो गयी है। चर्चा है इस अधिकारी से योग्य विभाग में कोई और अधिकारी ही नही है। इस अधिकारी के रिटायर होकर चले जाने पर क्या जेल मैन्युअल का संशोधन नही हो पायेगा। जो काम बीते 15 साल में अभी तक नही हो पाया वह छह माह में हो जाएगा। विभाग में योग्य अधिकारियों की कोई कमी नही है। चर्चा है यह कवायद सिर्फ रिटायर होने वाले अधिकारी को विभाग में बरकरार रखने के लिए की जा रही है। चर्चा तो यह भी है कि लूटपाट करने वाले अधिकरियो की संपत्ति की जांच कराने के लिए कुछ लोग ईडी के संपर्क में भी है।

Tags: #UP Crimecrime newsetah jail
Previous Post

रंगदारी मांगने की घटना से हुआ खुलासा, मोटी रकम लेकर कराई गई गैर रजिस्टर्ड नंबर पर बात

Next Post

रियाज नायकू समेत 215 आतंकियों का 2020 में किया खात्मा : डीजी सीआरपीएफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
सीआरपीएफ CRPF

रियाज नायकू समेत 215 आतंकियों का 2020 में किया खात्मा : डीजी सीआरपीएफ

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

योगी के मंत्रियों ने असम और हरियाणा की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

24/12/2024

कोविड से अनाथ बच्चों को खोजने में जुटा आयोग, दो हजार से अधिक चिन्हित

30/05/2021
Nitish Kumar, Lalu Yadav

महिला संवाद यात्रा पर आंख सेंकने जा रहे हैं नीतीश कुमार: लालू प्रसाद

10/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version