• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब होटल चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, गेस्ट की डिटेल ऑनलाइन रखना होगा जरूरी

Writer D by Writer D
07/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Hotel

Hotel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में होटल (Hotel) और अन्य पूरक आवास सेवाएं (छोटे होटल, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, सराय आदि) का संचालन अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य सरकार एक पोर्टल विकसित करेगी, जिसे निवेश मित्र के साथ जोड़ा जाएगा। प्रदेश कैबिनेट ने सभी तरह के होटल को कानून के दायरे में लाने के लिए इससे संबंधित व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।

बीते साल भर में अनियमित तरीके से संचालित होने वाले ऐसे होटलों (Hotel) , आवास इकाइयों आदि में 114 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें अनैतिक गतिविधियां भी शामिल रही हैं। ऐसे में इन व्यवसायों के संचालन को नियमों के दायरे में लाने और नागरिकों के सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, नैतिकता व शालीनता की रक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सराय अधिनियम के अंतर्गत इसे नियमों के दायरे में लाने के लिए उप्र होटल (Hotel) वं अन्य पूरक आवास (नियंत्रण) विनियम, 2023 लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। नियमों के मुताबिक पोर्टल के जरिये आवास इकाई को अतिथियों का नाम, पहचान पत्र, चेक इन-चेक आउट और पते की जानकारी साझा करनी होगी।

समस्त कर्मचारियों का नाम, पता समेत पूरा ब्योरा बताना होगा। रजिस्ट्रेशन के बिना कोई भी आवास इकाई संचालित नहीं होगी। आवेदन के 45 दिन के भीतर निर्णय नहीं होने पर इसे डीम्ड रजिस्टर्ड माना जाएगा। प्रतिष्ठान के मुख्यद्वार पर रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र लगाना होगा।

अतिथि का फ्रंट डेस्क पर पूरा विवरण और अभिलेखों में प्रविष्टि के बिना ठहरने की सुविधा नहीं दी जाएगी। प्रत्येक इकाई के प्रवेश, निकास, फ्रंट डेस्क, पार्किंग में सीसीटीवी लगाने के साथ 30 दिन का फुटेज रखना होगा। हर समय परिसर में एक पर्यवेक्षक अथवा प्रबंधक की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

संदिग्धों की पहचान का बनाएंगे सिस्टम

काेई अतिथि, जिनके विरुद्ध किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने का उचित संदेह हो, की पहचान करने और विवरण की रिपोर्ट करने के लिए प्रणाली विकसित की जाएगी। चेक इन के समय फोटो पहचान पत्र वास्तव में संबंधित व्यक्ति का है, इसे सत्यापित करना अनिवार्य होगा। फ्रंट डेस्क पर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन, पुलिस आयुक्त, एसएसपी, एससी, जिला मजिस्ट्रेट, निकटतम पुलिस थाना, 112 यूपी के संपर्क नंबर की सूची लगानी होगी।

Gyanvapi Case: वादी राखी सिंह ने राष्ट्रपति से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्र में लिखी ये बात

अतिथियों को उपलब्ध कराए जाने वाले परिसर स्वच्छ रखना होगा। अग्निशमन व सुरक्षा सावधानियों को सुनिश्चित करना होगा। आवास इकाई के लिए पहुंच सड़क का होना भी अनिवार्य किया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी होने के बाद सुनवाई का अवसर मिलेगा। जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगेगा। तीसरी बार ऐसा होने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसे आदेशों के खिलाफ अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की जा सकती है।

इसमें अपीलीय प्राधिकारी का निर्णय अंतिम होगा। याचिका मिलने के 45 दिन के भीतर इसका निस्तारण करना होगा अथवा उचित कारण बताना होगा। वहीं, इससे संबंधित किसी कार्यवाही के नियमित पर्यवेक्षण, समीक्षा और मामलों के निस्तारण व प्रबंधन के संबंध में द्विस्तरीय समितियां गठित हाेंगी। इसके तहत डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति और प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण समिति गठित होगी।

Tags: cabinet meeting todayLucknow Newsup cabinet meeting todayup newsUP news HindiUP news todayyogi cabinet news
Previous Post

Gyanvapi Case: वादी राखी सिंह ने राष्ट्रपति से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्र में लिखी ये बात

Next Post

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, अचानक आ गई राजधानी एक्सप्रेस, और फिर…

Writer D

Writer D

Related Posts

Sai River
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरोजनी नगर व मोहनलालगंज से गुजरने वाली सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने की कवायद तेज

20/08/2026
Pension
उत्तर प्रदेश

विधवा पेंशन के लिए 380 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय व्यवस्था, निराश्रित महिलाओं को मिलेगा सहारा

20/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अभिभावकों के खातों में पहुंच रही बच्चों की जरूरत की धनराशि, योगी सरकार ने बढ़ाई पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की रफ्तार

20/08/2026
Flowers were showered on Kanwar pilgrims from a helicopter.
उत्तर प्रदेश

भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन, राजकीय हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

20/08/2026
UP to give new momentum to ties with Japan.
आगरा

उप्र-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026ः जापनी प्रतिनिधिमंडल आगरा में योगी सरकार की मेहमाननवाजी से अभिभूत

20/08/2026
Next Post
Train Accident

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, अचानक आ गई राजधानी एक्सप्रेस, और फिर...

यह भी पढ़ें

Nameplate Controversy

Nameplate Controversy: दुकानदारों को नहीं लिखना होगा नाम, जारी रहेगा सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश

26/07/2024
CM Dhami

देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद — मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन

17/02/2026
Neelam Gupta

मिशन शक्ति-5: नीलम गुप्ता ने सैनिटरी पैड उद्यम से लिखी स्वावलंबन की कहानी

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version