• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज के दौर में 100 में से दो चार लड़कियां ही पवित्र बची हैं…, अब संत प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
29/07/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Premanand Maharaj

Premanand Maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। अब सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) जी का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) लड़के और लड़कियों के चरित्र पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिसको लेकर एक तरफ जहां कुछ संत उनके समर्थन में हैं, तो वहीं कुछ संतों ने इसका विरोध किया है।

संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने कहा था कि आज के समय में 100 में से मुस्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं, बाकी सभी ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं। प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) ने कहा था कि अगर कोई युवक 4 लड़कियों से संबंध बनाता है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाएगा, क्योंकि उसे व्यभिचार की आदत लग चुकी होती है। इसी तरह, जो लड़की चार पुरुषों से संबंध बना चुकी है, उसके अंदर एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रहती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 100 में से मुश्किल से दो-चार कन्याएं ही ऐसी होती हैं, जो पवित्र जीवन जीकर किसी एक पुरुष को समर्पित होती हैं।

Video

श्री प्रेमानन्द महाराज जी का वीडियो पूरा देखिये उसके बाद डिसाइस कीजिये क्या सही क्या ग़लत कहा है उन्होंने।

मैं ख़ुद कई ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बदलने के ख़िलाफ़ हूँ। जिससे प्रेम कर रहे हैं जिनके साथ live in में हैं उससे ही शादी करने के पक्ष में हूँ, न कि साथी बदलने लेने के। pic.twitter.com/MCPFr4Fat6

— Ashwini Yadav (@iamAshwiniyadav) July 29, 2025

महंत राजू दास ने बयान का किया समर्थन

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास (Mahant Raju Das) ने कहा,कि संत समाज को दिशा दिखाते हैं। संत समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं। संत के ज्ञान का समाज पालन करता है। प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj)के बयान का समर्थन करता हूं। उन्होंने सही कहा है। समाज में अभद्रता बढ़ रही है। समाज को आईना दिखाने का प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने प्रयास किया है। विवादित बयान देते हुए राजू दास ने कहा कि समाज में अर्धनग्न घूम रहे हैं। यह उचित नहीं है। मातृशक्ति पूजा के योग्य है, लेकिन अर्धनग्नता नहीं है। यह समाज स्वीकार नहीं करेगा।

शशिकांत दास ने प्रेमानंद महाराज को दी सलाह

वहीं सरयू आरती स्थल के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा कि वृंदावन के संतों में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj)  का विशेष स्थान है। प्रेमानंद जी महाराज (Premanand  Ji Maharaj) का बयान चिंताजनक है। लाखों लोग प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को सुनते हैं। ऐसे बयान से बचना चाहिए। ऐसे बयान से सामाजिक पारीक्षेत्र पर असर पड़ता है। प्रेमानंद महाराज ने जो बयान दिया है वो चिंताजनक है।

‘ऐसे बयानों से बचना चाहिए’

वहीं इस बयान को लेकर युवाओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। युवाओं का कहना है कि आज की जनरेशन के विचार अलग हैं और समाज में ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ जैसी आधुनिक अवधारणाएं बढ़ रही हैं, जो सनातन धर्म की परंपराओं से मेल नहीं खातीं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि धर्मगुरुओं को इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे लड़कियों के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनता है और उनके चरित्र पर सवाल उठते हैं। युवाओं का कहना है कि आज के दौर में लड़के-लड़कियों को साथ मिलकर समाज में आगे बढ़ना होता है और ऐसे बयानों से लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है।

Tags: mathura newsPremanand Maharaj
Previous Post

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गोलीबारी, पुलिस ऑफिसर समेत 4 की मौत

Next Post

कल मारे गए तीनों आतंकी पहलगाम हमले में थे शामिल.., अमित शाह ने लोकसभा में किया कंफर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Amit Shah

कल मारे गए तीनों आतंकी पहलगाम हमले में थे शामिल.., अमित शाह ने लोकसभा में किया कंफर्म

यह भी पढ़ें

sandhya nag

वर्सेटाइल मेजर संध्या नाग अब बॉलीवुड में बिखेरेंगी जलवा

08/02/2022
Ajay Kumar Lallu

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हुई इतने साल सजा

18/03/2023
Onion Rings

होली पार्टी स्टार्टर में रखें अनियन रिंग्स, बनाए इस तरह

04/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version