• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

Writer D by Writer D
16/04/2023
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कैंसर वार्ड में लगी महिला नर्स की शुक्रवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ौस में ही कंपाण्डर रहता है। जिसने फंदे से शव को नीचे उतारा। बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौका मुआयना किया गया। मृतका कोटा की रहने वाली थी। शनिवार सुबह परिजन कोटा से जोधपुर पहुंचे और कंपाउण्डर पर हत्या का संदेह जताते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। जाहिरा शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रात को सूचना मिली कि जी-283 में किराए के कमरें में रहने वाली महिला नर्स 32 साल की रेणु पुत्री राजकुमार प्रतिहार ने पंखे के हुक में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली है। इस पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। मौका मुआयना किए जाने के साथ फोटोग्राफी करवाई गई।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह के अनुसार मृतका रेणु मथुरदास माथुर अस्पताल में कैंसर वार्ड में नर्स लगी हुई थी। वह जिस मकान जी-283 में किराए पर रहती थी उसके पड़ौस में ही कंपाउण्डर रामकुमार भी रहता है। कमरें की चिटकनी बंद होने पर कमरे को खोला गया तो रेणु फंदे पर लटकी थीं। बाद में रामकुमार ने फंदे से उतार दिया था और पुलिस को सूचना दी गई।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका तलाकशुदा होने के साथ यहां जोधपुर में तीन साल से नर्स के पद पर कार्यरत थी। हाल में एमडीएम अस्पताल में कैंसर वार्ड में लगी हुई थी।

मृतका के रेणु के पिता आरएसी में प्लाटून कमाण्डर है और कोटा में पदास्थापित है।

पुलिस ने आरंभिक तौर पर संदेह जताया है कि मरने से पहले रेणु ने किसी इंजेक्शन का डोज लिया होगा। मौके पर सीरिंज भी मिली है। यह डोज थी या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा।

Tags: crime newsJodhpur NewsNational newsrajasthan news
Previous Post

अतीक-अशरफ की हत्या से सीएम योगी नाराज, DGP और ADG को किया तलब

Next Post

‘मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम…’, हत्या से पहले अशरफ के आखिरी शब्द, 14 सेकेंड में गेम ओवर

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
Atiq-Ashraf

'मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम...', हत्या से पहले अशरफ के आखिरी शब्द, 14 सेकेंड में गेम ओवर

यह भी पढ़ें

रिजर्व बैंक गवर्नर कोरोना पॉजिटिव Reserve Bank Governor Corona Positive

आरबीआई लोन मोरेटोरियम को 31 अगस्त से आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं

30/08/2020
राहुल गांधी Rahul Gandhi

पीएम मोदी का झूठ बोलने में कोई मुकाबला नहीं : राहुल गांधी

28/10/2020
नही थम रहा कोरोना का प्रकोप, महाराष्ट्र दिल्ली के बाद अब केरल में दिखा

नही थम रहा कोरोना का प्रकोप, महाराष्ट्र दिल्ली के बाद अब केरल में दिखा

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version