• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मसाले के जादुई फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Writer D by Writer D
18/09/2025
in फैशन/शैली
0
Nutmeg

Nutmeg

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। इन्हीं मसालों में से एक है जायफल (Nutmeg ) जिसकी मीठी खुशबू पूरे किचन को महका देती है। जायफल एक बीज है और इसके ऊपरी छिलके को जावित्री के नाम से जाना जाता है। लगभग हर रसोई में पाया जाने वाला यह मसाला न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। पोषक तत्वों की बात करें तो जायफल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन सी पाया जाता है।

आज इस कड़ी में हम आपको जायफल (Nutmeg ) से सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोजाना इसका इस्तेमाल करने लगेंगे।

आइये जानते हैं जायफल (Nutmeg ) के फायदों के बारे में…

अनिद्रा की समस्या करें दूर

इन्सोमनिया अनिद्रा यानी रात को नींद न आने की समस्या होती है। पूरे दिन काम, घर और बाहर की चीजों के कारण तनाव की समस्या होने लगती है और उसका नतीजा है नींद ना आने की समस्या। ऐसे में जायफल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके असर से नींद ना आने की समस्या दूर हो सकती है। सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध में चुटकी भर जायफल मिलाकर पीने से बेहतर नींद आ सकती है।

शारीरिक दर्द से दिलाता है छुटकारा

डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, शिकागो द्वारा जायफल पर हुई एक रिसर्च में बात सामने आई है कि जायफल के पोषक तत्व शारीरिक दर्द को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जायफल के अर्क में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को खत्म करते हैं।

पाचन तंत्र को करें मजबूत

अगर आपको पेट संबंधित कोई समस्या है। बदहजमी और गैस से परेशान हैं तो जायफल आपकी मदद कर सकता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। खासतौर पर सर्दियों में जायफल का उपयोग पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए किया जाता है। यह शरीर में फाइबर की मात्रा को बनाए रखता है। यह आंत की मांसपेशियों में पेरिस्टाल्टिक की गति को बढ़ा देता है और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। शरीर में गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाने में जायफल मददगार होता है, जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है। बता दें कि फाइबर कब्ज और आंतों की अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है।

अवसाद और चिंता करें दूर

जायफल में एनजियोलिटिक गुण पाए जाते हैं, जो अवसाद और चिंता को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा जायफल एंटीडिप्रेसेंट का भी अच्छा सोर्स है। एंटीडिप्रेसेंट का सोर्स होने के कारण जायफल डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होता है। जिन पुरुषों को छोटी-छोटी बातों से भी टेंशन हो जाती है उन्हें नियमित तौर पर जायफल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पुरुषत्व या मर्दाना ताकत बढ़ाएं

कई लोगों को सेक्सुअल पॉवर की कमी होने की शिकायत रहती है। ऐसे लोग पुरुषत्व (मर्दाना ताकत) को बढ़ाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल, अकरकरा, जायफल, जावित्री, इलायची, कस्तूरी और केसर को दूध में पका लें। इस दूध में मिश्री मिलाकर पिएं। इससे पौरुष शक्ति की वृद्धि होती है।

गठिया में फायदेमंद

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई लोगों को गठिया की भी समस्या हो जाती है। ऐसे में शुरुआत से ही अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। गठिया होने के कई दर्दभरे लक्षण होते हैं और उन्हीं में से एक सूजन भी है। अगर जायफल का सेवन या उसका तेल लगाया जाए, तो गठिया के सूजन व दर्द से राहत मिल सकती है। जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया से राहत दिला सकता हैं।

दांत दर्द में फायदेमंद

अगर आपके दांतों में दर्द है तो जायफल आपको इस दर्द से राहत दे सकता है। जायफल के पाउडर को दांतों पर लगाएं और कुछ देर बाद कुल्ला कर लें। दातों के दर्द में आराम पाने के लिए आप जायफल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दातों को सड़ने स बचाते हैं। शायद आपको नहीं पता होगा कि मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर टूथपेस्ट में जायफल और दालचीनी होते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

डायबिटीज भी आज की दुनिया में एक बेहद आम बीमारी बन गयी है। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, युवा और बच्चे भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इस स्थिति में जरूरी है कि वक्त रहते इस पर ध्यान दें। इसके लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं। जायफल को ट्राइटेरपीन्स का समृद्ध स्रोत माना गया है। ट्राइटेरपीन्स में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जायफल टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जायफल (Nutmeg ) का सेवन कैसे करें

बात जब जायफल के सेवन के करने की आती है तो 10 में से 9 पुरुष इसको लेकर असमंजस में रहते हैं कि आखिरकार इसे खाना है या पीना है। अगर आप जायफल का सेवन करना चाहते हैं तो इसके चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सोने से पहले सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दूध के साथ मिलाकर भी जायफल का सेवन कर सकते हैं। जायफल का सेवन करते वक्त ध्यान दें कि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसको एक सीमित मात्रा में ही लें। जिन पुरुषों को बवासीर या किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है वो जायफल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं तो जायफल का सेवन न करें।

Tags: nutmeg benefitsnutmeg benefits for faceNutmeg Health Benefits
Previous Post

Eye Flu के कारण होने वाले दर्द से मिलेगी राहत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Next Post

ये प्लेस बेस्ट ऑप्शन हैं हनीमून ट्रिप के लिए

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे गिफ्ट में ये चीजें, जीवन में घिर जाएंगी परेशानियों

20/08/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

20/08/2026
Dogs
धर्म

काल सर्प दोष में करें काले कुत्ते से जुड़े ये उपाय

20/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

20/08/2026
Gujarati Patra
फैशन/शैली

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट गुजराती पात्रा, स्नैक्स के तौर पर करें सेवन

20/08/2026
Next Post

ये प्लेस बेस्ट ऑप्शन हैं हनीमून ट्रिप के लिए

यह भी पढ़ें

tarak mehta ka oolta chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े हुए कोरोना पॉजिटिव, सेट पर मचा हड़कंप

20/03/2021
mukesh ambani

जियो डाटा क्रांति : 5 साल में 1300 प्रतिशत ज्यादा इस्तेमाल होने लगा इंटरनेट

05/09/2021
Irfan Solanki

सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत चार के खिलाफ मुकदमा, थाना प्रभारी निलंबित

10/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version