• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की योजनाओं से बदली सुल्तानपुर के युवाओं की तकदीर

Writer D by Writer D
20/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
CM Yuva

CM Yuva

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM Yuva) ने जिले के बेरोजगार युवाओं की जिंदगी बदल दी है। इन योजनाओं के तहत सरकारी सहायता प्राप्त कर कई युवाओं ने अपना बिजनेस खड़ा किया। इससे वे न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। जिले के युवा इन योजनाओं से रोजगार पाकर गदगद हैं। कोई महीने में 40,000 रुपये कमा रहा है तो कोई एक लाख रुपये तक की मासिक आय भी कर रहा है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM Yuva) के अंतर्गत युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण और मार्जिन मनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। इससे जुड़कर सुल्तानपुर के कई युवाओं ने छोटे-मोटे उद्योग, दुकानें, फॉर्मिंग यूनिट और सर्विस सेक्टर के बिजनेस शुरू किए हैं। वहीं एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत सुल्तानपुर के पारंपरिक उत्पादों (हस्तशिल्प, कृषि आधारित सामग्री और स्थानीय उद्योगों) को बढ़ावा मिल रहा है। इन दोनों योजनाओं का संयोजन युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

लाभार्थी बता रहे-योजना से मिला कितना लाभ

लाइब्रेरी से कमा रहे हर माह 40-50 हजार

सुल्तानपुर के अमित यादव इसके इतर सीएम युवा (CM Yuva) का बखान करते नहीं थक रहे। उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार थे। एक दिन अखबार में योजना के बारे में पढ़ा। इसमें ब्याज मुक्त लोन के बारे में जानकारी मिली, फिर पांच लाख के लोन के लिए अप्लाई किया। बैंक की टीम ने विजिट किया। इसके बाद केएनआई कस्बे में हमने लाइब्रेरी खोल ली। आज मुझे न सिर्फ अच्छी इनकम हो रही है, बल्कि तीन लोगों को मैंने भी रोजगार दे रखा है। हर माह 40 से 50 हजार तक की आय हो जाती है।

सहालग में हो जाती है 80 हजार तक की आय

सुल्तानपुर शहर में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रहीं शिल्पा सोनी ने बताया कि योगी सरकार की बदौलत अब उन्हें रोजगार मिला है। ‘सीएम युवा’ (CM Yuva) ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन लाख रुपये का लोन सेंक्शन कराया था। बैंक ने विजिट के बाद लोन दे दिया। पहले घर पर आने वाली महिलाओं को ही सेवा देती थीं, लेकिन आज सरकार की योजना के बदौलत प्लेटफॉर्म मिल गया। शिल्पा कहती हैं कि अभी सहालग में 70 से 80 हजार की आय हो जाती है। वे अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती हैं।

मूंजक्राफ्ट से हर माह 45 हजार का बिजनेस

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार कस्बे के हरकपुर गांव की रजनीबाला ने सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़कर वह हर माह 40 से 45 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं। वह मूंजक्राफ्ट से जुड़ी हुई हैं। आज मूंज से सिकौला, पेटरिया, मौनी और बहुत से सजावटी सामान बनाने के लिए महिलाओं को भी जोड़ा है। वे बाजार में ही एक ब्यूटी पार्लर में व्यवसाय भी करती हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष में 226 को मिला लोन

सीएम युवा (CM Yuva) का डंका बज रहा है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में ही 226 लोग लोन प्राप्त कर योजना के लाभार्थी बने। इस वित्तीय वर्ष में भी बड़ी संख्या में आवेदन हुआ है। योजना के तहत जिले के 19 बैंकों से लाभार्थी लोन प्राप्त कर रहे हैं। इसमें सरकारी ही नहीं बल्कि निजी समूह के सभी बड़े बैंक शामिल किए गए हैं।

कारीगरों व शिल्पकारों को मिलती है टूलकिट

एक जिला एक उत्पाद योजना में प्रत्येक जिले के पारंपरिक या विशेष उत्पाद को बढ़ावा दिया जाता है। ओडीओपी ट्रेनिंग कारीगरों और शिल्पकारों को स्किल डेवलपमेंट देती है। वहीं टूलकिट वितरण से पहले 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण में उत्पादन कौशल, उद्यमिता विकास आदि शामिल होते हैं।

सरकार की योजनाओं का जिले में दिख रहा साफ असर : नेहा सिंह

सुल्तानपुर उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने बताया कि सरकार की ये योजनाएं पूरे प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं। राज्य स्तर पर अब तक लाखों युवाओं को करोड़ों रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। सुल्तानपुर में भी इनका असर साफ दिख रहा है। कभी बेरोजगारी से जूझ रहे युवा अब आत्मविश्वास से भरकर सपनों को साकार कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं से जुड़ें और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएं। विभाग द्वारा युवाओं को आवेदन करने और लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सफल युवाओं की कहानियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। सरकार की ये पहल सुल्तानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं की किस्मत चमका रही है।

Tags: sultanpur news
Previous Post

SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना: सविन बंसल

Next Post

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

29/09/2026
Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
Next Post
Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Amit Shah

कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, अब विकास का पर्याय बन चुका है छत्तीसगढ़: अमित शाह

08/02/2026
accident

अनियंत्रित क्रेन के चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

03/02/2021
Kailash Gehlot

आज बीजेपी का दामन थाम सकते है कैलाश गहलोत, 24 घंटे पहले दिया था AAP से इस्तीफा

18/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version