• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंडमान-निकोबार में इंटरनेट के नए युग की शुरुआत, PM मोदी ने किया OFC का उद्घाटन

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, Tech/Gadgets, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

PM मोदी ने किया OFC का उद्घाटन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार को आज बेहद खास तोहफा दिया है। पीएम मोदी के इस तोहफे के साथ ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज से इंटरनेट के नये युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) 2,312 किलोमीटर लंबे अंडमान निकोबार में चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का उद्घाटन कर दिया है।

इस केबल के लगने के बाद यहां हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी होगी, जिससे व्यापार और पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास 20 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना की शुरुआत की।

सचिन पायलट और समर्थित विधायक ने राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय

प्रधानमंत्री ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक, अंडमान निकोबार के एक बड़े हिस्से में ये सेवा आज से शुरु हो चुकी है। मैं अंडमान-निकोबार के लोगों को अनंत अवसरों से भरी इस कनेक्टिविटी के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

बताते चलें कि अंडमान निकोबार दुनिया के कई बंदरगाहों से प्रतिस्पर्धी रूप से करीब स्थित है। अंडमान निकोबार में आज जितनी भी आधुनिक ढांचागत सुविधायें तैयार हो रही हैं, वो समुद्री क्षेत्र से जुड़ी अर्थव्यवस्था को भी गति देंगे।पनडुब्बी ओएफसी लिंक चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच 2×200 गीगाबिट्स प्रति सेकंड (Gbps) और पोर्ट ब्लेयर और अन्य द्वीपों के बीच 2×100 Gbps की बैंडविड्थ वितरित करेगी। इन द्वीपों में विश्वसनीय, मजबूत और हाई स्पीड दूरसंचार और ब्रॉडबैंड सुविधाओं का प्रावधान उपभोक्ताओं के दृष्टिकोण के साथ-साथ रणनीतिक और शासन कारणों से एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

मध्य प्रदेश: तीन दिन तक थमेंगे वाहन, ट्रांसपोर्टर्स ने की इन चीज़ों पर छूट की मांग

दूरसंचार और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से द्वीपों में पर्यटन और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और जीवन स्तर में वृद्धि होगी। पीएमओ की प्रेस विज्ञिप्ति के अनुसार- बेहतर कनेक्टिविटी से ई-गवर्नेंस सेवाओं जैसे टेलीमेडिसिन और टेली-एजुकेशन की सुपुर्दगी में भी मदद मिलेगी, ई-कॉमर्स में अवसरों से छोटे उद्यमों को फायदा होगा, जबकि शिक्षण संस्थान ई-लर्निंग और नॉलेज शेयरिंग के लिए बैंडविड्थ की बढ़ी उपलब्धता का उपयोग करेंगे। ।2300 किलोमीटर की इस सबमरीन ओएफसी को बिछाने में 1224 करोड़ रुपये लगे हैं। इससे इंटरनेट की  400 GBPS स्पीड मिलेगी।

चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछायी गई केबल संपर्क सुविधा (ओएफसी) के उद्घाटन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को डिजिटल माध्यम से देश और दुनिया से जुड़ने में अब कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा था कि यह द्वीपसमूह आत्मनिर्भर भारत में प्रमुख भूमिका निभाएगा। केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास आवश्यक है और इसी को ध्यान में रखकर उनकी सरकार काम कर रही है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि यह द्वीपसमूह आत्मनिर्भर भारत और नये भारत के विकास और उसकी सुरक्षा में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा था, ”नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास आवश्यक है। हमने सुनिश्चित किया है कि सरकार भले ही एक जगह से काम करती हो लेकिन उसके कार्यों का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस अंडमान निकोबार द्वीप समुह ने भारत की आज़ादी के आंदोलन को ताकत दी उसकी आत्मनिर्भर भारत के लिए, नए भारत की रक्षा-सुरक्षा और समृद्धि के लिए भी व्यापक भूमिका है।

Tags: high speedinauguration of OFCinternet age in Andaman and Nicobarpm modiअंडमान-निकोबार में हाई स्पीडइंटरनेट युगओएफ़सी का उद्घाटनपीएम मोदी
Previous Post

फाइनल ईयर की परीक्षाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को 14 अगस्त तक टाला

Next Post

संजय राउत बोले- आखिर सुशांत सिंह राजपूत से क्यों अलग हुईं अंकिता लोखंडे?

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
शिवसेना

संजय राउत बोले- आखिर सुशांत सिंह राजपूत से क्यों अलग हुईं अंकिता लोखंडे?

यह भी पढ़ें

Creta का सिंहासन खतरे में! 2026 से पहले धूम मचाने आ रही हैं नई SUVs

मार्केट में धूम मचाने आ रही हैं नई SUVs, Creta को देंगी कांटे की टक्कर

19/11/2025
CM Yogi participated in the seminar organized on Partition Horror Memorial Day

विभाजन के बाद से कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने देश को बर्बाद किया: सीएम योगी

14/08/2025
Bahraich

बहराइच: आरोपियों के एनकाउंटर के बाद आज पहली जुमे की नमाज, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version