• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ के तीसरे व चौथे दिन ऐसे दें सूर्य देव को अर्घ्य, जानें मुहूर्त

Writer D by Writer D
07/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chhath Puja

Chhath Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छठ की पूजा (Chhath Puja) सूर्य उपासना के लिए समर्पित है। यह पर्व वैदिक काल से चला आ रहा है, जिसमें सूर्य देवता की पूजा की जाती है। छठ पूजा की तैयारी चार दिन पहले से शुरू हो जाती है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन सूर्य की पूजा और चौथे दिन उषा अर्घ्य देना होता है। सतयुग में हमारे ऋषि-मुनी, सूर्य और अग्नि के उपासक थे। माता सीता ने भी सूर्य देव की आराधना की। कृष्ण जी के बेटे से लेकर कर्ण तक सभी ने सूर्य देव की उपासना की। 7 नवंबर के दिन सूर्य देव की पूजा की जाएगी। इस दिन संध्या काल में सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को अर्घ्य देते समय कुछ मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। छठ (Chhath Puja) के तीसरे व चौथे दिन इस विधि से दें सूर्य देव को अर्घ्य, जानें मुहूर्त व सूर्य मंत्र-

इस विधि से दें सूर्य देव को अर्घ्य:

सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए एक लोटे में पवित्र जल लें। कच्चे दूध की कुछ बूंदे, लाल चंदन व फूल, अक्षत और कुश मिलाई जाती है। सूर्य देव की ओर मुख कर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए धीरे-धीरे जलधारा प्रवाहित कर अर्घ्य दें। अर्घ्य के दौरान छठ व्रती हाथों में फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर सूर्य भगवान की उपासना करती हैं। तीसरे दिन शाम को सूर्य की अंतिम किरण प्रत्युषा को अर्घ्य देकर नमन किया जाता है। माना जाता है कि छठ में शाम के वक्त सूर्य को अर्घ्य देने से लंबी आयु की भी प्राप्ति होती है।

छठ पूजा (Chhath Puja) में सूर्य को अर्घ्य कब दिया जाता है?

छठ पूजा (Chhath Puja) में किसी नदी या तालाब में खड़े होकर सूर्य उपासना की जाती है और अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा के तीसरे दिन संध्याकाल में अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। वहीं, छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। बांस के सूप में गन्ना, ठेकुआ, चावल के लड्डू, फल, सहित अन्य सामग्री रखकर पानी में खड़े होकर पूजन किया जाता है।

सूर्य मंत्र

– ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।।
– ॐ सूर्याय नम: ।।
– ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।
– ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: ।।
– ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।।

सूर्य देव को अर्घ्य देने का मुहूर्त:

छठ पूजा (Chhath Puja) का तीसरा दिन गुरुवार को है। पंचांग अनुसार, 7 नवंबर के दिन सूर्यास्त शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा, यानि की अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने का कार्य 5 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होगा।

शुक्रवार को छठ पूजन (Chhath Puja) का चौथा दिन है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 38 मिनट है। ऐसे में व्रती सुबह 6 बजकर 38 मिनट से सूर्य की लालिमा नजर आने के साथ ही अर्घ्य देना प्रारंभ कर सकती हैं।

Tags: Chhath PujaChhath Puja 2024
Previous Post

स्कंद षष्ठी व्रत आज रखा जाएगा, जानें मुहूर्त और पूजा की विधि

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुई ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

02/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Roadways contract workers attempt self-immolation
Main Slider

लखनऊ में रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

01/06/2026
CM Nayab Singh
Main Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

01/06/2026
Next Post
Sharda Sinha

पंचतत्व में विलीन हुई 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार

कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार, 20 साल से था फरार

11/10/2020

सुशील मोदी का राहुल गांधी पर तंज : वायनाड के सांसद क्या अब पाकिस्तान में सियासी ठौर तलाशेंगे

07/08/2020
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुम्भ का सपनाः योगी आदित्यनाथ

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version