• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगो के उत्पीड़न से त्रस्त होकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
07/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नरही क्षेत्र में कथित तौर पर मकान पर कब्जे व दबंगई से त्रस्त आकर एक व्यक्ति ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त (Suicide) कर ली ‌। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के सोहाव गांव निवासी ओंकार नाथ राय (65) ने सोमवार की रात्रि अपने ही बाग में पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मंगलवार को शव पेड़ से लटकता देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है । मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मृतक ओंकार नाथ राय का वाराणसी जनपद के सिगरा में एक मकान है ।

जिसके किराएदार हरमीत सिंह बग्गा अपने पांच अन्य साथियों जेपी सिंह, युसुफ खान, राजू सोनकर, संतोष केशरी व सुजीत सेठ के साथ मिलकर वाराणसी स्थित उनके मकान को हड़पने के लिए लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा था और उन्हें आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसा रहा था जिसके बाद ओमकार ने मंगलवार को गांव के ही उसके डेरे पर स्थित आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने मृतक के पुत्र प्रभाकर राय की तहरीर पर हरमीत सिंह बग्गा, जेपी सिंह, यूसुफ खान, राजू सोनकर, संतोष केशरी व सुजीत सेठ के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप की धारा 306 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ‌। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Tags: ballia newscrime news
Previous Post

पूर्व विधायक की हत्या में तीन आरोपी दोषमुक्त

Next Post

CRPF के रिटायर्ड जवान ने पत्नी को सात गोलियां मारी, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Murder

CRPF के रिटायर्ड जवान ने पत्नी को सात गोलियां मारी, मौत

यह भी पढ़ें

kidnapper arrested

महज 24 घंटे में अपहृत शिशु को किया बरामद, अपहरणकर्ता मामा को गिरफ्तार

17/05/2021
Atal Bihari Vajpayee-PM Modi

‘यह मेरा सौभाग्य था कि…’, 100 वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ऐसे किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद, लिखा लंबा लेख

25/12/2024
Sukma Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्‍सली ढेर

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version