• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनु भाकर और सरबजोत सिंह काे खेल विभाग में उप निदेशक बनाएगी हरियाणा सरकार

सीएम नायब सैनी से परिवार संग मिलने पहुंचे ओलंपिक विजेता

Writer D by Writer D
09/08/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। ओलंपिक खेलों में भारत के लिए तीन कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उन्हें हरियाणा का गौरव बताया। खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दोनों निशानेबाज खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश सरकार 17 अगस्त को रोहतक में होने वाले समारोह में हरियाणा के सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी, जहां उन्हें नकद राशि भी प्रदान की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस के ओलिंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं, जबकि सरबजोत सिंह ने एक कांस्य पदक झटका है। मनु और सरबजोत दोनों अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने मनु भाकर के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सरबजोत का भी हौसला बढ़ाया तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने की चर्चा करते हुए उन्हें भी बधाई दी है।

भारतीय हॉकी टीम में तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं, जिन्होंने कांस्य पदक जीता है। उनके खेल को भी सीएम ने दिल से सराहा है। मनु भाकर और उनके परिवार ने बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि आबादी के लिहाज से हरियाणा में सिर्फ दो प्रतिशत जनता रहती है, लेकिन पांच भारतीय मेडल में चार हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को रोहतक में 17 अगस्त को होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

एके शर्मा ने आजमगढ़ को दी करोड़ों की सौगात, 20 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह दोनों ने खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की सरकार की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

ओलंपिक में गोल्ड लेने का लक्ष्य:मनु भाकर

मनु भाकर ने राज्य की खेल पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा का खानपान और कल्चर खेलों को प्रोत्साहित करने वाला है। यहां के माता-पिता आरंभ से ही बच्चों को खेल के मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। फिर सरकार का प्रोत्साहन मिलता है। मनु ने कहा कि इस बार भी मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल ही था, लेकिन बेहद नजदीकी मुकाबले में वे इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी। अगले ओलंपिक में गोल्ड प्राप्त करना उनका लक्ष्य है। मनु ने अपने विवाह से जुड़े सवाल पर कहा कि अभी उनकी उम्र 22 साल है। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही हैं। खेलों पर ध्यान है। लक्ष्य प्राप्त करने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है-सरबजोत

सरबजोत सिंह ने भी हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है और राज्य सरकार से मिलने वाला सहयोग निश्चित रूप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है। सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दबदबे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए अधिकांश पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

Tags: CM Nayab SainiHaryana newsNational newsparis olympics 2024
Previous Post

17 महीने बाद जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया, बोले- भ्रष्टाचार का एक ही काल अरविंद केजरीवाल

Next Post

शहीदों के सपनों का भारत बनाने की ओर हम अग्रसर: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

शहीदों के सपनों का भारत बनाने की ओर हम अग्रसर: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

accident

रोडवेज बस ने संविदाकर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

01/01/2021
massive fire in ferry

कमर्शियल इमारत की चौथी मंजिल में लगी आग, 27 लोग जिंदा जले

17/12/2021
Actress Hema Malini mourns the demise of her secretary on social media

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपने सचिव के निधन पर जताया शोक

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version