नई दिल्ली| अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने व्हाइट ढीली शर्ट पहनी हुई है और बालों को खुला रखा है। बालकनी में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने दो इमोजी बनाए हैं। एक ब्लैक हार्ट और एक व्हाइट हार्ट। अनुष्का शर्मा की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
अमिताभ बच्चन के दोस्त ने लगाया उनपर इग्नोर करने का इल्जाम
अनुष्का शर्मा की इस फोटो पर टीवी-बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने रिएक्शन दिया है। मौनी रॉय लिखती हैं, “बेल्लीसिमा, जिसका मतलब होता है बेहद खूबसूरत।” इसके साथ ही मौनी रॉय ने एक लाल गुलाब वाला इमोजी भी बनाया है। बता दें कि बेल्लीसीमा एक इटैलियन शब्द है। यह महिलाओं को कॉम्प्लीमेंट देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इससे पहले पूल टाइम एंजॉय करते हुए अनुष्का शर्मा बेबी बंप के साथ पोज़ देती नजर आई थीं। इस दौरान अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की यह फोटो तेजी से वायरल हुई थी।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझपर आभार जताया। मुझे बताया कि इस दुनिया में अभी-भी अच्छाई बाकी है। मैं खुले दिल से इन चीजों का पालन करना चाहती हूं। उम्मीद करती हूं कि मैं इसे अपनाकर, लोगों की मदद करके इसे आगे बढ़ा सकूं। क्योंकि अंत में हम सभी एक-दूसरे के साथ हैं।’