• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पितृ दोष से है पीड़ित, तो मौनी अमावस्या के दिन करें ये काम

Writer D by Writer D
27/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pitra Dosha

Pitra Dosha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार, हर अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इस शुभ तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान-दान और पितरों का तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या पर पितर अपने वंशजों से मिलने के लिए धरती पर आते हैं। माघ माह में आने मौनी अमावस्या का महत्व और अधिक होता है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।

इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को पड़ रही है। अगर आप भी जीवन में किसी भी परेशानी से जूझ रहे हैं या पितृ दोष (Pitra Dosh)  से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जिन्हें करने से आपको पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति मिल सकती है और पितरों की कृपा परिवार पर बनी रहती है।

पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति के उपाय

मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। अगर ऐसा करना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। ऐसा करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और पितृ दोष (Pitra Dosh) से राहत मिलती है

पितरों की शांति के लिए मौनी अमावस्या के दिन तर्पण और पिंडदान करना आवश्यक और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर पितरों को जल अर्पित करें। इससे पितरों की कृपा बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है।

दान-पुण्य को मौनी अमावस्या के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक माना जाता है। माघ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, वस्त्र, आटा, गुड़, फल, कंबल आदि का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन का हर कष्ट दूर होता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

मौनी अमावस्या तिथि पर पितरों का वास पीपल में माना जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और गाय के घी का दीपक जलाएं। उस उपाय को करने से पितरों को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मौनी अमावस्या के दिन कच्चे दूध में जौ, तिल और चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस उपाय को करने से पितृ दोष शांत होता है और जीवन में आने वाली हर बाधाओं को यह उपाय दूर करता है।

मौनी अमावस्या के दिन घर में हवन करना शुभ माना गया है। अगर हवन कराना संभव न हो, तो गाय के गोबर के उपले जलाकर उसपर घी और गुड़ की धूप दें। साथ ही, ‘पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु’ मंत्र का जाप करें।

हिंदू धर्म में गाय को भोजन खिलाना सबसे पुण्यदायी माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन विशेष रूप से गाय को हरा चारा, गुड़ और रोटी खिलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

Tags: pitra doshPitra Dosh remedies
Previous Post

इन उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर इच्छा होगी पूरी

Next Post

बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

26/07/2026
vastu tips
धर्म

नल से टपकता पानी होता है अशुभ, आ सकती है आर्थिक तंगी

26/07/2026
De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

26/07/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

26/07/2026
Tulsi
धर्म

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

26/07/2026
Next Post
Basant Panchami

बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

Salman Khan did not take a single rupee for the shooting of the film Pathan

फिल्म पठान की शूटिंग के लिए सलमान खान ने नहीं लिया एक भी रूपए

17/04/2021
Board Exams

UP Board: एग्जाम सेंटर के बाहर लिखना होगा हेल्पलाइन नंबर, शिकायत के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

03/02/2023
maa laxmi

मां लक्ष्मी को इस विधि से करें प्रसन्न, जीवन में आएगी खुशहाली

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version