• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनवमी पर करें इन चौपाईयों का पाठ, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Writer D by Writer D
30/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ram Navami

ram navami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रामनवमी (Ram Navami) मनाई जाती है। कहा जाता है कि इस दिन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हुआ था। राम नवमी के मौके पर भक्त पूजा आदि के बाद हवन करते हैं। कहते हैं कि इस दिन हवन करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा इस दिन राम चरित्र मानस ( Ramcharitra Manas) की चौपाइयों का पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है। रामचरित्र मानस की कई ऐसी चौपाइयां हैं जिनका पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको रामचरितमानस की किन चौपाइयों का पाठ करना चााहिए।

उससे पहले जानते हैं रामचरित्र मानस का पाठ करने का महत्व। रामचरितमानस में भगवान श्री राम के गुणगान और वृतांत कहा गया है। जिस घर में रामचरित मानस को पूरे सम्मान के साथ रखा जाता है वहां किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं आती । जो व्यक्ति रामचरित्र मानस का नित्य पाठ करता है उसे मानसिक शांति मिलती है। रामचरितमानस की चौपाई आपको किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचाती है। साथ ही रामचरित्र मानस मनुष्य को जिंदगी जीने का सही पाठ भी पढ़ाता है।

रामचरित्र मानस का पाठ करने का नियम और महत्व

– रामचरितमानस का पाठ शुरू करने से पहले एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछा लें और उसपर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें।

– पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी का ध्यान करें और उन्हें राम कथा के लिए आमंत्रित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से रामचरित्र मानस का सही फल मिल सकता है। इसके बाद गणेशजी का आह्वान करते हुए रामचरितमानस का पाठ शुरू करें।

– नियमित रूप से आप जहां तक पाठ कर सकते हैं वहां कर रामचरित्र मानस का पाठ करें और उसके बाद रामायण की आरती करें।

– रामचरित्र मानस का पाठ करने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें की व्यक्ति का शरीर पवित्र होने के साथ-साथ उसका तन भी पवित्र होना चाहिए।

रामनवमी (Ram Navami) पर विभिन्न मनोकामनाओं को लिए करें इन चौपाइयों का पाठ

  1. संपत्ति की इच्छा रखने वाले इस चौपाई का पाठ करें

‘जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।

सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

  1. मनोकामना पूर्ति और सर्वबाधा निवारण के लिए इस चौपाई का पाठ करें

‘कवन सो काज कठिन जग माही।

जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

  1. शत्रु नाश के लिए चौपाई

बयरू न कर काहू सन कोई।

रामप्रताप विषमता खोई।।

  1. भय व संशय निवृत्ति के लिए चौपाई

रामकथा सुंदर कर तारी।

संशय बिहग उड़व निहारी।।

  1. भगवान राम की शरण में आने के लिए चौपाई

सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।

सरनागत बच्छल भगवाना।।

  1. विपत्ति से निकलने के लिए

राजीव नयन धरें धनु सायक।

भगत बिपति भंजन सुखदायक।।

  1. रोग और उपद्रवों की शांति के लिए

दैहिक दैविक भौतिक तापा।

राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।।

Tags: Ram NavamiRam Navami 2023ram navami celebrationRam navami importanceram navami muhuratRam navami puja
Previous Post

आज रामनवमी पर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख शांति

Next Post

शाही फालूदा के साथ करें मेहमानों का स्वागत, शरीर के साथ मन को भी मिलेगी ठंडक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Shahi Faluda

शाही फालूदा के साथ करें मेहमानों का स्वागत, शरीर के साथ मन को भी मिलेगी ठंडक

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

DCP Northern

डीसीपी उत्तरी ने इंदिरा नगर थाने के चप्पे चप्पे का लिया जायजा

23/03/2021
ak sharma

विकास एवं प्रगति से ही नए भारत व नए प्रदेश का होगा निर्माण : एके शर्मा

30/03/2022
Tanning

सन टैनिंग को दूर करेगा ये फेस मास्क

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version