• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

26 /11 की बरसी पर सेलेब्स का छलका दर्द, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने शहीदों को सोशल मीडिया के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- ‘उन सभी निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि जिन्हें हमने 26/11 के बर्बर हमले में खो दिया और हमारे उन सभी वास्तविक नायकों को सलाम, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।’

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा-‘ना भूलेंगे, ना माफ़ करेंगे!’

अभिनेता रणवीर शौरी ने लिखा-‘ ‘कभी माफ नहीं करेंगे। कभी नहीं भूलेंगे!’

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए शहीदों को याद किया है।

अभिषेक बच्चन ने भी इस हमले में शहीद हुए हमारे हीरोज को याद करते हुए लिखा-’26 /11 कभी भुलाया नहीं जा सकता!’

अभिनेता विवेक ओबरॉय ने आज के दिन हर किसी से एक मिनट का मौन धारण करने की अपील करते हुए लिखा-‘यह उनके लिए जिन्होंने इस हमले में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उस वक्त जब हम अपने घर में सुरक्षित थे, उन्होंने गोलियों का सामना किया। मैं उन शहीदों को सैल्यूट करता हूं!’

BB15: पहली बार दिखा राखी सावंत के पति का चेहरा, एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत

26/11 को हुई आतंकी हमले की इस घटना के 13 साल हो गए है,लेकिन यह हमला इतना भयावह था कि यह घटना आज भी अपनों को खोने के जख्म को हरा करती है। इस बर्बरतापूर्ण घटना को भुला पाना हर किसी के लिए असंभव है। इस हमले में 166 से ज्यादा बेकसूर लोग मौत के घाट उतार दिए गए थे और लगभग 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस दिन कुछ आतंकी समंदर के रास्ते से देश में घुस आये थे और देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में अपने नापाक इरादों को अंजाम देने में जुट गए। तब देश में तैनात सुरक्षा बलों ने बहादुरी का परिचय देते हुए आतंकियों का सामना किया। उन्होंने एक आतंकी ‘कसाब’ जिन्दा पकड़ा लिया और बाकी सभी को मौत के घाट उतार दिया । पुलिस और आतंकियों की इस मुठभेड़ में हमारे कई जवान शहीद हो गए। इस घटना ने देश की जनता में दर्द और दहशत का माहौल बना दिया था। लगभग तीन दिनों तक यह मुठभेड़ चलती रही।

Tags: 26/11 Mumbai terror attackBollywood Newsmumbaimumbai terror attackmumbaiattackmumbaiterrorattacksneverforgiveneverforget
Previous Post

मेडिकल कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी ने बरपया कहर, एक दिन में तिगुने हुए कोरोना मरीज

Next Post

सीएम पुष्कर और विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post

सीएम पुष्कर और विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल हमारी जीवन शैली हो और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन आए इसके लिए केंद्र सरकार की मिशन लाइव कार्यक्रम के पहल पर शहरों को साफ सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योगी सरकार प्रदेश के सभी 762 निकायों में 'ना थ्रो, ना थ्रो ' RRR सेंटर बना रहा है। आगे चलकर इसे सभी निकायों के प्रत्येक वार्ड में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव पर्यावरण के साथ हम सभी के जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रकृति का कम से कम दोहन कर हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। साथ ही अच्छे वातावरण के लिए अपने जीवन में रिड्यूस, रीयूज,रीसाइकिल की कार्य पद्धति को भी अपनाना होगा। कहां की मिशन लाइव कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 20अक्टूबर, 2022 को गुजरात में की थी, जिसके कार्यक्रम आज पूरे देश में चल रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी 15 मई से 05जून,2023 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा  (AK Sharma) ने आज लखनऊ नगर निगम द्वारा लालबाग के दया निधान पार्क में 'मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर ' अभियान के तहत स्थापित 'ना थ्रो, ना थ्रो' RRR सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपने घरों की निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर उधर न फेंकने के बजाय निकायों में स्थापित RRR सेंटर को देने की अपील की। जिससे कि जरूरतमंदों कि इससे मदद की जा सके। लोगों के घरों में व्यर्थ पड़ी इस सामग्री का रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल कर शहरों को और स्वच्छ, सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर-उधर फेंकने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, जल में जाने से पानी अशुद्ध होता है और नाले नालियों में जाने से यह चोक हो जाती है। ये सामग्री शहरों की साफ-सफाई और सुंदरता को भी खराब करती हैं। नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने कहा की लोगों के घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। किसी के जीवन का सपना इससे पूरा हो सकता है। वस्तुओं का रीयूज हमारी संस्कृति का भाग रहा है। इससे समाज को जोड़ने में मदद मिली थी, जिसे आज फिर से अपनाना होगा। उन्होंने लोगों को अपने घरों की इस प्रकार की अनुपयोगी सामग्री, जिसमें कपड़े, किताबें, खिलौने, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनरी, साइकिल आदि RRR सेंटर को दे सकते हैं। इन केंद्रों को कपड़ा बैंक, किताब बैंक, बर्तन बैंक, खिलौना बैंक, फर्नीचर बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहो, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग, स्टूडेंट, सर्विस क्लास का भी सहयोग लिया जाएगा। सामग्री को एकत्रित करने के लिए स्वच्छता रथ संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के 810 सेंटर पूरे प्रदेश में अभी खोले जा चुके हैं।  श्री शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि सुबह बनारस शाम ए अवध  तथा मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं, हमारे प्रदेश की पहचान रही है। कहां थी पर्यावरण फ्रेंडली बनने के लिए हमें अपने जीवन में आरआरआर फार्मूले को अपनाना अपनाना होगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता के प्रति लोगों की धारणा बदली है,हमें अपने आसपास कूड़ा कचरा फैलने को रोकना होगा। इस पर ध्यान देना होगा कि कौन कूड़ा इधर उधर फेक रहा है। इसके पहले भी अनेकों प्रयास शहरों को सुंदर बनाने के लिए किए गए,जिसका परिणाम रहा कि जी-20 की बैठकों में आए विदेशी मेहमानों ने लखनऊ की स्वच्छता और सुंदरता की तारीफ की। इसके पहले चलाए गए सफ़ाई अभियानो से 4000 से अधिक कूड़ा स्थलों को साफ किया गया। अनेकों स्थानों पर नेकी की दीवार भी बनाई गई,जहां पर निष्प्रयोज्य सामग्री को इकट्ठा किया जाता है। केंद्र सरकार का यह अभियान उसका बृहद रूप ही है। कार्यक्रम में निकाय निदेशक  नेहा शर्मा, नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त  पंकज सिंह व अन्य अधिकारीयों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है: एके शर्मा

20/05/2023
arrest

पत्नी से झगड़े के दौरान शख्स ने अपनी ढाई महीने की बेटी को मार डाला

24/12/2020
loot

सीएसपी संचालक से साढ़े छः लाख की लूट

13/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version