• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज ही के दिन लाखों कारसेवकों ने गिरा दिया था बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Babri Structure

Babri Structure

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज से 29 साल पहले 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में लाखों कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा दिया था। अयोध्या की बाबरी मस्जिद को लेकर बरसों से विवाद चला आ रहा था। भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1990 में आंदोलन शुरू किया था।

5 दिसंबर 1992 की सुबह से ही अयोध्या में विवादित ढांचे के पास कारसेवक पहुंचने शुरू हो गए थे। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने विवादित ढांचे के सामने सिर्फ भजन-कीर्तन करने की इजाजत दी थी, लेकिन अगली सुबह यानी 6 दिसंबर को भीड़ उग्र हो गई और बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा दिया। कहते हैं कि उस समय 1.5 लाख से ज्यादा कारसेवक वहां मौजूद थे।

इसके बाद देशभर में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। इन दंगों में 2 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। मामले की FIR दर्ज हुई और 49 लोग आरोपी बनाए गए। आरोपियों में लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, चंपत राय, कमलेश त्रिपाठी जैसे भाजपा और विहिप के नेता शामिल थे। मामला 28 साल तक कोर्ट में चलता रहा और 30 सितंबर 2021 को लखनऊ की CBI कोर्ट ने सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। फैसले के वक्त तक 49 में से 32 आरोपी ही बचे थे, बाकी 17 आरोपियों का निधन हो चुका था।

इसके अलावा 9 नवंबर 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के मालिकाना हक को लेकर फैसला दिया था। इस फैसले के तहत जमीन का मालिकाना राम जन्मभूमि मंदिर के पक्ष में सुनाया। मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन अलग से देने का आदेश दिया। 5 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था।

Tags: ayodhyaayodhya newsBabri Masjidmandir-masjidshaurya diwasup newsबाबरी मस्जिद
Previous Post

कान्हा की नगरी में अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

Next Post

आज से हिंदू बन गए वसीम रिजवी, अब ये नाम बनेंगी पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पहुँचे लखनऊ

05/09/2026
Three friends died in a road accident
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में तीन दाेस्ताें की माैत, CM योगी ने दुख जताया

05/09/2026
SP MP Iqra placed under house arrest
Main Slider

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्त, इकरा हसन हाउस अरेस्ट; कार्रवाई पर सियासी घमासान

05/09/2026
Cyber Crime
आगरा

13 राज्यों में फैला साइबर ठगी का जाल, 297 ठगों पर चार्जशीट

05/09/2026
Next Post

आज से हिंदू बन गए वसीम रिजवी, अब ये नाम बनेंगी पहचान

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

25/04/2026
Bipasha Basu

बिपाशा बसु ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

02/09/2022
shot

व्यापारी की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version