• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्र भेजकर कारोबारी से मांगी एक करोड़ रुपए रंगदारी, दी यह धमकी….

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Extortion

extortion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के प्रमुख व्यापारी को पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उन्हें उठाने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने की जानकारी व्यापारी ने एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले की जांच के लिए पुलिस को आदेश दिए गए हैं।

शहर के मोहल्ला अवधनगर निवासी उपेंद्र गुप्ता (50) हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के स्टॉकिस्ट हैं। अधिकांश व्यापार अवधनगर स्थित आवास में बने गोदाम से संचालित होता है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने इसी क्षेत्र में लाल मंदिर के पास गोदाम खरीदा था। यहां भी वे सामान का स्टॉक करते हैं, लेकिन सीसीटीवी नहीं लगे हैं।

चार दिन पहले जब वो नए गोदाम पर पहुंचे तो वहां उन्हें एक पत्र मिला। इसमें उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर उन्हें उठाने की धमकी दी गई। पत्र देखकर व्यापारी के होश उड़ गए।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पत्र के साथ कार्यालय बुलाकर मामले की जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने वहीं से दो पुलिसकर्मी व्यापारी की सुरक्षा में लगा दिए हैं। ये सुरक्षाकर्मी 24 घंटे व्यापारी के साथ रहते हैं।

6.2 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों से थर्राया ये देश

व्यापारी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही इससे पहले उन्हें कोई धमकी मिली। ऐसे में पुलिस भी मामला समझ नहीं पा रही है। व्यापारी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बीते माह उन्होंने गोदाम पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी हटाए थे। हालांकि किसी आरोप में कोई कर्मचारी नहीं हटाया गया। पुलिस के शक की सुई इन्हीं कर्मचारियों पर घूम रही है, शक है कि उनमें से किसी की ये शरारत हो सकती है।

पत्र मिलने के बाद व्यापारी और परिवार दहशत में है। पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद भी व्यापारी उपेंद्र गुप्ता आवास से ही सारे काम कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही पत्र भेजने वाले का भी पता कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि व्यापारी को बेनामी पत्र भेजकर रंगदारी मांगी गई थी, साथ ही उठाने की धमकी भी मिली है। व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही मामले की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही पत्र भेजने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Tags: crime enwsmainpuri newsrangdariup news
Previous Post

6.2 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों से थर्राया ये देश

Next Post

क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Karisma Tanna caused havoc in green dress, went viral on social media

ग्रीन ड्रेस में करिश्मा तन्ना ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

02/05/2021
एनसीबी की छापेमारी में चार गिरफ्तार NCB raids on drugs in Mumbai

मुंबई में ड्रग्स को लेकर एनसीबी की छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

25/10/2020

आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर में शोक, बॉय जॉर्ज बोले— ‘आपकी आवाज रेशम जैसी थी’

13/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version